मेरठ हत्याकांड में कैब ड्राइवर का सनसनीखेज खुलासा, सौरभ की हत्या कर साहिल और मुस्कान कुछ ऐसे एन्जॉय कर रहे थे जैसे ...

कैब ड्राइवर अजब सिंह ने मुस्कान और साहिल को अपनी गाड़ी में घुमाया। ड्राइवर के मुताबिक, दोनों के बर्ताव से बिल्कुल नहीं लगा कि वे किसी कत्ल को अंजाम देकर आए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Saurabh Murder Case : मेरठ के सौरभ हत्याकांड में कैब ड्राइवर ने भी अब कई सनसनीखेज खुलासे कर दिए हैं। हत्या के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल घूमने निकले थे, जहां कैब ड्राइवर अजब सिंह ने उन्हें अपनी गाड़ी में घुमाया। ड्राइवर के मुताबिक, दोनों के बर्ताव से बिल्कुल नहीं लगा कि वे किसी कत्ल को अंजाम देकर आए हैं। सफर के दौरान वे एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं कर रहे थे। लेकिन कई बार दोनों काफी एन्जॉय भी करते थे।

साहिल रोज दो बोतल शराब पीता था, जबकि मुस्कान ने भी सफर के दौरान तीन बोटल बीयर पी। कसौल में दोनों ने धूमधाम से होली मनाई। इसके अलावा, मुस्कान ने साहिल के लिए 'शंकर' नाम से बर्थडे केक भी ऑर्डर किया था। पुलिस अब इस मामले से जुड़े और सबूत जुटा रही है। 

पति की हत्या कर मनाली में मनाया प्रेमी का जन्मदिन

कैब ड्राइवर ने व्हाटसएप ऑडियो पुलिस को साैंपा तो खुलासा हुआ कि पति साैरभ की हत्या के बाद मुस्कान ने प्रेमी साहिल का बर्थडे सरप्राइज प्लान किया था। साहिल को केक खिलाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ तो वहीं कसोल के पब के वीडियो भी वायरल हुए। वारदात के बाद मुस्कान और साहिल न सिर्फ शिमला-मनाली घूमने गए बल्कि उन्होंने बर्थडे केक भी काटा। चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग से पता चला है कि मुस्कान ने कैब ड्राइवर से केक मंगाया था और फोन पर कॉल करने से मना किया था। ताकि अपने बॉयफ्रेंड को सरप्राइज देकर उसका केक कटवा सके। पुलिस अब दोनों आरोपियों को हिमाचल और उत्तराखंड के उन स्थानों पर लेकर जाएगी, जहां वे ठहरे थे, ताकि और सुराग जुटाए जा सकें। 

कत्ल के बाद जश्न, मुस्कान का ऑडियो वायरल

शिमला के एक होटल में ठहरने के दौरान मुस्कान ने साहिल का बर्थडे सेलिब्रेट किया, पुलिस को एक ऑडियो मिली है, जिसमें खुलासा हुआ कि मुस्कान ने साहिल को सरप्राइज देने के लिए चुपके से अपने ड्राइवर को एक ऑडियो भेजा था। बता दें दोनों ने 54 हजार रुपए में 15 दिन के लिए टैक्सी बुक की थी। ऑडियो में मुस्कान कैब ड्राइवर से केक मंगवा रही है। वह कहती है- 'भैया, केक लेकर होटल में छोड़ दीजिएगा। यहां पर कुछ सामान देना है, ऐसा कहकर रिसेप्शन पर दे दीजिएगा।'

Advertisement
PC : Republic

साहिल को खिलाया केक, फिर किया Kiss

SP सिटी ने बताया कि, शिमला में मुस्कान और साहिल ने खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा लिया था, क्योंकि बिना पति-पत्नी के होटल में कमरा नहीं मिल रहा था। वहीं शिमला में केक काटते वक्त दोनों ने एक वीडियो भी बनाई, वीडियो में मुस्कान और साहिल एक दूसरे को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वहीं, एक वीडियो ऐसी है जिसे ब्लर करना पड़ा, क्योंकि केक खिलाने के बाद दोनों एक दूसरे को किस कर रहे हैं, ऐसे में दोनों के अवैध संबंधों की पुष्टि हुई है।

PC : Republic

खुद को पति-पत्नी बताकर शिमला में लिया कमरा

SP सिटी ने बताया, 'मेरठ के शिवा टूर एंड ट्रैवल्स से मुस्कान और साहिल ने ऑनलाइन कैब बुक की थी। इसके लिए 54 हजार रुपए दिए थे। अजब सिंह नाम का ड्राइवर इस कैब को लेकर गया था। कैब से दोनों मेरठ से शिमला गए। शिमला से मनाली और फिर कसोल होते हुए मेरठ लौटे थे।'

Advertisement

सौरभ के पैसों से पहाड़ों में उड़ाई ऐश, अब पुलिस के साथ फिर जाएंगे

SP सिटी ने बताया कि, 'अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि सौरभ के खाते में 6 लाख रुपए थे। उसे डर था कि कहीं वह ऑनलाइन ठगी का शिकार न हो जाए। इसलिए उसने अपने बैंक खाते से रकम पहले ही निकालवा ली थी। जिसमें से कुछ रुपए अपने परिजन को दिए थे। जबकि एक लाख रुपए अपनी पत्नी मुस्कान को दिए थे। यही पैसे लेकर मुस्कान शिमला-मनाली गई थी। जब रुपए खत्म हो गए, तब दोनों मेरठ आ गए। 

यह भी पढ़ें : Delhi: 'बंटी और बबली' फिल्म देख आया आइडिया, फिर स्टाइल में स्नैचिंग...

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड