VIDEO: जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश का पहला वीडियो आया सामने, हादसे में पायलट समेत सभी 6 यात्रियों की हुई मौत

जोशीमठ के पास क्रैश हुए हेलीकॉप्टर का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्‍टर में आग लग गई। हादसे में पायलट समेत सभी 6 यात्रियों की मौत हो गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बदरीनाथ से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर जोशीमठ के नजदीक पांडुकेश्वर में भेड़ गदेरे की पहाड़ी पर क्रैश हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आखिरकार क्रैश हुए हेलीकॉप्‍टर को ढुंढ निकाला। क्रैश हुए हेलीकॉप्टर का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि क्रैश होने के बाद हेलीकॉप्‍टर में आग लग गई।

वीडियो में दिख रहा है कि हेलीकॉप्‍टर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। टूकडे-टुकडे में उसका का मलबा बरामद हुआ है। मलबे में यात्रियों के शव जले हुए नजर आ रहे हैं। चमोली के एसपी सुरजीत सिंह पंवार के अनुसार, हेलीकॉप्टर आज 30 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:12 बजे श्री बद्रीनाथ सिविल हेलीपैड से केदार हेलीपैड के लिए रवाना हुआ था। दोपहर 1:14 बजे जोशीमठ के पास इसका संपर्क टूट गया। पास की एक आर्मी पोस्ट ने बताया कि हेलीकॉप्टर पांडुकेश्वर के पास घंटा खड़ मंदिर से लगभग एक किलोमीटर ऊपर घाटी की ओर जाते हुए देखा गया था। इसके बाद क्रैश की पुष्टि हुई।

हेलीकॉप्टर में कर्नाटक के पांच यात्री थे सवार 

हेलीकॉप्टर में एक पायलट हिमांशु सबरवाल (दिल्ली) और कर्नाटक के पांच यात्री सवार थे। सभी की मौत हो गई। खोज और बचाव के लिए दो टीमें भेजी गईं थी। एक पांडुकेश्वर की तरफ से और दूसरी जोशीमठ की तरफ से। इनमें पुलिस, एनडीआरएफ और सेना के जवान शामिल थे। मदद के लिए गोपेश्वर से एक ड्रोन भी तैनात किया गया था।

सहस्रधारा हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर को उतरना था

हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून आ रहा था और उसे सहस्रधारा हेलीपैड पर उतरना था। हादसे के बाद एहतियात के तौर पर मैसर्स ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। हादसे वाले इलाके में लगातार बारिश हो रही थी और घने बादल छाए हुए थे, जिससे दृश्यता काफी कम थी। रेस्क्यू टीमों को हेलीकॉप्टर की लोकेशन तलाशने में काफी परेशानी हुई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भूटान में ग्लेशियल झील फटने से भारी तबाही, बंगाल में भी हाई अलर्ट जारी

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड