रोहिणी आचार्य का नया चुनावी समीकरण: 'आरजेडी+प्रशांत किशोर=BJP/NDA जीरो' से बिहार में हलचल!
Bihar: बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य के नए समीकरण को हवा दे दिया है। उन्होंने राजद और जन सुराज को साथ में आने का फॉर्मूला दिया है।
- भारत
- 2 min read

Bihar: बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव (MLC) नतीजों के बाद विपक्षी पार्टियों खास कर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की तरफ से सियासी बयान-बाजी तेज हो गई है। इस बीच पार्टी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और राजद नेता रोहिणी आचार्य ने बिहार की राजनीति में एक नए समीकरण को हवा दे दिया है, जिसके बाद सियासी बयान-बाजी और बढ़ गई है।
दरअसल, राजद नेता रोहिणी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बिहार में हुए MLC चुनावों के नतीजे के बाद बिहार में बीजेपी और एनडीए को हराने का फॉर्मूला दे दिया है। पोस्ट में लिखा 'आरजेडी और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी।'
'आरजेडी+प्रशांत किशोर=BJP/NDA जीरो'- रोहिणी आचार्य
बिहार विधान परिषद 2026 चुनाव नतीजों के बाद राजद नेता BJP/NDA पर तंज कसते हुए एक पर लिखा "बिहार में हुए MLC चुनावों ने बिहार में BJP/ NDA को हराने का फार्मूला दे दिया है। तेजस्वी यादव +प्रशांत किशोर=BJP/NDA जीरो।" आगे उन्होंने लिखा "राजद और जन सुराज को मिले वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो BJP/NDA सभी 8 सीटों पर प्रथम चरण में ही हार जाएगी। आगे आगे देखिए होता है क्या!!"
बिहार MLC चुनाव के फाइनल आंकड़े
NDA 8 में से 5 सीट हारा
BJP 4 पर लड़ी, 2 जीती
JDU 4 पर लड़ी, 1 जीती
RJD 7 सीटों पर लड़ी, 2 जीती
प्रशांत किशोर की जनसुराज 8 पर लड़ी, 1 जीती
2 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत
Advertisement
विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी को फायदा मिला
हालांकि, एक अन्य पोस्ट में उन्होंने यह भी बता दिया कि विपक्ष के बिखरने से ही बीजेपी से फायदा मिली है। उन्होंने कहा "विपक्ष के बिखरने से हमेशा बीजेपी को फायदा मिला है। अगर विपक्ष एकजुट होकर, सही रणनीति और मजबूत जनाधार के साथ चुनाव लड़े और वोटों का बिखराव रोके, तो बीजेपी को हराना पूरी तरह संभव है, क्योंकि एकजुट विपक्ष के पास अधिक मजबूत सामाजिक और राजनीतिक समीकरण हैं।