'मौत का गुटखा'! बालकनी में थूकने पहुंचा 60 साल का बुजुर्ग; 11 हजार वोल्ट की लाइन से लगा करंट; छज्जे से झूलती मिली लाश
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित वार्ड क्रमांक 6 से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की 11 केवी (KV) हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।
- भारत
- 2 min read

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा स्थित वार्ड क्रमांक 6 से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। यहां एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की 11 केवी (KV) हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। करंट इतना तेज था कि बुजुर्ग की मौके पर ही जान चली गई और उसका शव काफी देर तक मकान के छज्जे से लटका रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बुजुर्ग वार्ड नंबर 6 में स्थित एक निर्माणाधीन मकान में किराए से रहकर मजदूरी का काम कर रहे थे। घटना के समय वे मकान की ऊपरी मंजिल के छज्जे (बालकनी) पर गुटखा थूकने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान, मकान के बिल्कुल करीब से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में वो आ गए। जोरदार झटके के साथ मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद छज्जे पर शव लटका देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए।
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही गंजबासौदा शहर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को छज्जे से नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी ने बताया- "पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।"
Advertisement
रिहाइशी इलाकों में हाईटेंशन लाइनों पर उठे सवाल
Advertisement
इस हादसे ने एक बार फिर रिहाइशी क्षेत्रों से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली लाइनों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और चिंता है।
इसे भी पढ़ें- मेरठ के 'नीले ड्रम' वाले कांड में नया मोड़, फांसी की सजा के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे मुस्कान रस्तोगी और साहिल; बेटियों के फ्यूचर का दिया हवाला