Delhi: देश के सबसे बड़े बुकी साहिल उर्फ गूगल के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई ने 'कच्चा चबा जाऊंगा' की दी थी धमकी

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग दिल्ली और देश के सबसे बड़े बुकी में से एक साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi sahil jain google firing Pitampura home Lawrence Bishnoi gang cctv
Delhi: देश के सबसे बड़े बुकी साहिल उर्फ गूगल के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, कुछ दिन पहले लॉरेंस बिश्नोई ने 'कच्चा चबा जाऊंगा' की दी थी धमकी | Image: Video Grab

दिल्ली के पीतमपुरा इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग दिल्ली और देश के सबसे बड़े बुकी में से एक साहिल जैन उर्फ गूगल के घर पर हुई है। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दिल्ली पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गोली दीवार और कार पर लगी है और इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।

बताया जा रहा है कि साहिल पर अवैध कॉल सेंटर के कारोबार का भी आरोप है। जानकारी के मुताबिक साहिल जैन उर्फ गूगल को साल 2021 में लारेंस बिश्नोई ने खुद कॉल करके धमकी दी थी। लारेंस बिश्नोई ने कॉल पर धमकी देते हुए कहा था ‘तुझे और तेरे परिवार को कच्चा चबा जाऊंगा’। इस फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।फुटेज में दो शूटर बाइक पर आते हुए दिखाई दे रहे हैं, इसके बाद वे घर और कार पर फायरिंग करते और फिर आखिर में बाइक पर सवार होकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस को एक्‍सटॉर्शन का शक

Advertisement

पुलिस को इसमें रंगदारी (एक्सटॉर्शन) का मामला होने का शक है। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग या कोई अन्य गैंग शामिल है या नहीं। फिलहाल किसी गैंग की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस CCTV फुटेज, हमलावरों की गतिविधियों और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि साहिल जैन के घर पर फायरिंग किसने और किस मकसद से कराई।

इसे भी पढ़ें- एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की खुदकुशी, फ्लैट में मिली लाश; डोपिंग बैन के बाद थे तनाव में, खेल जगत में पसरा मातम
 

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड