'देश में 1 वोट से अटल जी की सरकार गिरी थी, आज उसी का नतीजा है कि पूरे देश में भाजपा...', संजय सिंह के बयान पर ओपी राजभर ने अखिलेश को दी ये नसीहत

SP-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर AAP नेता संजय सिंह की टिप्पणी पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "संजय सिंह को ये पता नहीं है कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। समाजवादी पार्टी एक क्षेत्रीय दल है।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Op Rajbhar & Sanjay Singh
Op Rajbhar & Sanjay Singh | Image: ANI

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच सीटों के बंटवारे का मुद्दा अभी भी उलझा हुआ है। कांग्रेस करीब 175 सीटों की मांग कर रही है, लेकिन SP इस पर सहमति जताने को तैयार नहीं दिख रही। इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह सरपंच की भूमिका में आगे आए। उन्होंने कांग्रेस की 150 से 200 सीटों की मांग को तर्कहीन करार दिया। अब उनके इस बयान पर उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी की प्रतिक्रिया आई है।

AAP सांसद संजय सिंह ने सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के लेकर चल रही रार पर कहा कि दोनों पार्टियों को पिछले चुनाव के प्रदर्शन के आधार पर सीटों का बंटवारा करना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि दो सीटें जीतने वाली कांग्रेस 200 सीटें मांग रही है, तो 111 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी कितनी सीटों की मांग करेगी। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर ने संजय सिंह के बयान का खंडन किया है।

कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है-ओपी राजभर

संजय सिंह की टिप्पणी पर यूपी के मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "संजय सिंह को ये पता नहीं है कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है। समाजवादी पार्टी एक क्षेत्रीय दल है। समाजवादी पार्टी के पास अगर 80 वोट है और कांग्रेस के पास 20 वोट है तो उसके 20 वोट का महत्व 80 वोट से भी ज्यादा है, दोनों मिलाकर ही 100 होंगे तो जीतेंगे। सभी को याद होगा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट से गिरी थी। वाजपेयी जी ने वोट खरीदने के वजाय सरकार को गिरने दिया। आज उसी का नतीजा है कि पूरे देश में भाजपा की सरकार है।"

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे का फंसा पेंच

बता दें कि 1 तारीख को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली प्रस्तावित है। रैली की तैयारियों में पार्टी के नेता जुटे हुए हैं। रैली में इंडिया ब्लॉक के नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। चर्चा है कि इसके बाद दोनों दलों के नेता सीटों पर सहमति बनाने के लिए साथ चर्चा करेंगे। एक तरफ कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ने का टारगेट लेकर चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग का अलग ही फार्मूला बताया है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अखिलेश जी, अपने मित्र राहुल को बधाई दी या नहीं?', राजभर ने कसा तंज

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड