'सोनम को भी हो फांसी...', मेरठ के नीला ड्रम हत्याकांड के फैसले के बाद राजा रघुवंशी की मां की गुहार

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने सोनम के लिए भी फांसी की सजा की मांग की है। उनका कहना है कि जिस बेरहमी से उनके बेटे की जान ली गई, उसे देखते हुए सोनम और उसके साथियों को भी मौत की सजा मिलनी चाहिए।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Raja Raghuvanshi Mother reacts to Meerut Verdict
मेरठ फैसले पर राजा रघुवंशी की मां की प्रतिक्रिया | Image: Republic

Raja Raghuvanshi Mother reacts to Meerut Verdict: देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर इंसाफ की गुहार तेज हो गई है। यूपी के मेरठ में हुए सनसनीखेज 'नीले ड्रम हत्याकांड' में अदालत की ओर से मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद इंदौर में भी न्याय की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

इस बीच, मृतक राजा रघुवंशी की मां ने अपने बेटे के कातिलों के लिए भी ऐसी ही सख्त सजा की मांग उठाई है। राजा की मां का कहना है कि जिस बेरहमी से उनके बेटे की जान ली गई, उसे देखते हुए मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके साथियों को भी मौत की सजा मिलनी चाहिए।

सोनम को भी फांसी की सजा मिले- उमा रघुवंशी

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, 'जैसे मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर केस में मुस्कान और उसके साथी को फांसी की सजा सुनाई गई है वैसे ही मैं भी चाहती हूं कि सोनम और उसके साथी को फांसी की सजा सुनाई जाए और जल्द से जल्द फैसला आए। जैसे साहिल की मां को इंसाफ मिला वैसे मैं भी इंतजार कर रही हूं कि जल्द से जल्द मुझे न्याय मिले।'

'सोनम को फांसी होगी, तभी मुझे शांति मिलेगी'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे बेटे का कोई भी कसूर नहीं था। उन पांचों आरोपियों और सोनम को फांसी की सजा मिले। सोनम बहुत बड़ी साजिश रची थी और जिन्होंने मारा और जिसने उसका साथ दिया, सभी के लिए मैं फांसी की सजा मांगती हूं। तभी मुझे शांति मिलेगी।' उनका कहना है कि इन दोषियों को सजा मिलनी जरूरी है, ताकि दूसरों को भी सबक मिले और आगे इस तरह की वारदात न हो। अगर उन्हें सजा नहीं मिलती है, तो दूसरों के हौसले बुलंद होंगे। उन्हें लगने लगेगा कि किसी को भी जान से मार देना आसान काम हो सकता है।

Advertisement

राजा की मां की सरकार से अपील

उमा रघुवंशी ने कहा, 'सरकार से मेरी एक ही निवेदन है कि जो फैसला मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर केस में सुनाया गया है वही फैसला राजा के केस में सुनाया जाए।'

साहिल कैदी नंबर 395 तो मुस्कान बनी नंबर 396

बता दें कि अदालत ने मेरठ के 'नीले ड्रम हत्याकांड' में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है। फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद साहिल को कैदी नंबर 395 और मु्स्कान को कैदी नंबर 396 बनाया गया है।

Advertisement

सजा सुनते ही फफक-फफक कर रोए दोनों

मालूम हो कि सुनवाई के दौरान दोनों दोषियों को आजीवन कारावास सजा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन जैसे ही जज ने उन्हें फांसी की सजा सुनाई, दोनों के होश फाख्ता हो गए। वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर ही फफक-फफककर रोने लगे। इसके बाद दोनों ने खाना-पीना भी छोड़ दिया है। ऐसे में उनकी मानसिक स्थिति और सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन ने उनकी निगरानी बढ़ा दी है।  

यह भी पढ़ें: Traffic Advisory: आज संभलकर निकलें दिल्लीवाले! 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानें किन पर जाने से बचें

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड