Traffic Advisory: आज संभलकर निकलें दिल्लीवाले! 21 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; जानें किन पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज भी कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Traffic
Delhi Traffic | Image: ANI

Traffic Police Advisory: दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में आज यानी 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन प्रस्तावित है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा सकती है। शुक्रवार को दिन भर दिल्ली की कई जगहों पर जाम लग सकता है।

जी हां, कानून-व्यवस्था के चलते कई रास्तों को बंद किया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर राजधानी के लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में वाहन चालकों को घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा, '16 अक्टूबर 2026 को सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में एक प्रस्तावित सभा के मद्देनजर कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर ट्रैफिक की आवाजाही दोपहर 3:00 बजे से प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, पर्याप्त यात्रा समय रखें, जहां संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें और ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। मौजूदा स्थिति के आधार पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जा सकता है।'

कौन-कौन सी सड़कें हो सकती हैं प्रभावित?

  • संसद मार्ग
  • बाबा खड़क सिंह मार्ग
  • शहीद भगत सिंह मार्ग
  • बसंत लेन
  • पंचकुइयां रोड
  • चेम्सफोर्ड रोड
  • मिंटो रोड
  • बाराखंबा रोड
  • कस्तूरबा गांधी मार्ग
  • तिलक मार्ग
  • सिकंदरा रोड
  • रेल भवन
  • रफी मार्ग
  • 'C' डेवसागोन
  • मंडी हाउस
  • पटेल चौक
  • विंडसर प्लेस
  • गोल डाक खाना
  • अशोक रोड (जीपीओ से 'C' हेक्सागोन तक)
  • तिलक मार्ग
  • टॉलस्टॉय मार्ग

रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट कैसे जानें?

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भीड़-भाड़ और जाम से बचने के लिए सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे रास्तों पर दिए गए डायवर्जन संकेतों और ट्रैफिक निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। एडवाइजरी के मुताबिक,  किसी भी प्रकार की सहायता या यात्रा के दौरान रीयल-टाइम ट्रैफिक अपडेट प्राप्त करने के लिए नागरिक दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (1095 / 011-25844444) और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सीधे जुड़ सकते हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi: कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क आज से 2 दिनों तक रहेगा बंद, CJP-AAP ने किया है प्रोटेस्ट का ऐलान, दिल्ली पुलिस ने धारा 163 लगा जनता से की ये अपील

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड