BREAKING: उत्तराखंड से बड़ी खबर, जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत सवार सभी 6 यात्रियों की मौत

उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में चाई गांव के ऊपर एक हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई है। हादसे में पायलट समेत सवार सभी 6 यात्रियों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Helicopter Crash in Joshimath
उत्तराखंड के जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश | Image: Republic

उत्तराखंड के चमोली में जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जोशीमठ के चाई गांव के पास एक हेलीकॉप्टर की क्रैश हो गया है। हादसे में पायलट समेत सवार सभी 6 यात्रियों की मौत हो गई।

जोशीमठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2:21 बजे उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) को चाई गांव के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के अधिकारियों ने बताया कि 'ट्रांस भारत' के इस हेलीकॉप्टर की आखिरी लोकेशन चई गांव के ऊपर एक आर्मी कैंप के पास मिली थी। 

हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत 6 की मौत 

सब-इंस्पेक्टर मनोहर कन्याल ने हादसे की पुष्टी की है। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर दोपहर करीब 2:15 बजे बद्रीनाथ से उड़ान भरी थी। इसमें 05 यात्री और 01 पायलट सवार हैं। कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर क्रैश होने की जानकारी मिली। हादसे में पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत हो गई।सूचना मिलने के बाद, दोपहर करीब 2:24 बजे जोशीमठ और पांडुकेश्वर से SDRF की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य बचाव एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने जताया दुख

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है। जिन परिवारों ने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। अपनी हवाई सेवाओं को प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ-साथ, हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि वे सुरक्षित हों। इस मामले की जांच की जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर सुधार किए जाएंगे। ऐसा करना बहुत जरूरी है, क्योंकि हाल के दिनों में इस तरह की कई घटनाएं हुई हैं, जो बेहद चिंताजनक हैं। यह बहुत गंभीर विषय है और हमें स्थिति को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। हमें अपनी हवाई सेवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।"

Advertisement

खराब मौसम की वजह से हादसा

जानकारी के मुताबिक इलाके में मौसब खराब है, बारिश और बर्फबारी के कारण बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि खराब मौसम इस हादसे का एक कारण हो सकता है, हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खराब मौसम के बावजूद  हेलीकॉप्टर ने उड़ान कैसी भरी यह भी जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड