Traffic Advisory: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट आज, दोपहर से कई सड़कों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते आज दिल्ली के JLN स्टेडियम के आसपास दोपहर से रात तक कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ऐसे में पार्किंग से बचने और मेट्रो का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi traffic advisory in view of Diljit Dosanjh’s concert at JLN Stadium
JLN स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी | Image: ANI/Instagram

Traffic Advisory: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मच अवेटेड 'ऑरा इंडिया टूर 2026' के लिए स्टेज पूरी तरह सज चुका है और तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब महज कुछ ही घंटों में फैंस का लंबा इंतजार खत्म होने वाला है। दिलजीत आज यानी 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और सुरीली आवाज से समां बांधेंगे, जिसके लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट चरम पर है। इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली के कई मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दिलजीत दोसांझ के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है। आज, शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू (JLN) स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस मेगा इवेंट के कारण दोपहर 1:00 बजे से लेकर रात 12:00 बजे तक ट्रैफिक पाबंदियां लागू रहेंगी और कई रास्तों को डायवर्ट किया जा सकता है। ऐसे में स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भारी जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस ने सभी यात्रियों और वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी योजना बना लें ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की खास अपील

ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे कॉन्सर्ट के दौरान JLN स्टेडियम के आस-पास के प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट (विशेषकर मेट्रो) का इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया है।

इन जगहों पर ट्रैफिक हो सकता है प्रभावित

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, भीष्म पितामह मार्ग, लोधी रोड, डिफेंस कॉलोनी फ्लाईओवर और लोधी कॉलोनी फ्लाईओवर के बीच लाला लाजपत राय मार्ग, आर्क बिशप मार्ग, 4th एवेन्यू रोड, 5th एवेन्यू रोड, CGO कॉम्प्लेक्स की अंदरूनी सड़कों और JLN स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।

Advertisement

इसके अलावा, INA से जंगपुरा मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 2 के बीच बारापुल्ला फ्लाईओवर, दयाल सिंह कॉलेज रोड और लोधी कॉलोनी की अंदरूनी सड़कों पर भी ट्रैफिक बाधित हो सकता है। वायलेट लाइन का उपयोग करने वाले यात्री JLN स्टेडियम या जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर उतरकर गेट नंबर 13, 14 और 17 तक पहुंच सकते हैं। वहीं येलो लाइन से यात्रा करने वाले यात्री INA या जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर उतर सकते हैं।

कैसे जानें रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट?

एडवाइजरी में इलाके से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों से अनुरोध है किया गया है कि वे धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें। सड़कों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करें और भीड़-भाड़ से बचने के लिए लगाए गए डायवर्जन संकेतों व निर्देशों के अनुसार ही आगे बढ़ें।

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस ने किसी भी प्रकार की सहायता या यात्रा के दौरान रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट पाने के लिए नागरिकों से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (1095 / 011-25844444) और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से जुड़ने को कहा है।

आज आधी रात तक चलेगी दिल्ली मेट्रो

वहीं दिल्ली मेट्रो ने भी 30 अक्टूबर 2026 को अपनी ट्रेन सेवाओं का समय बढ़ाने की जानकारी दी है। DMRC ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मशहूर कलाकार दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर 2026' (Aura India Tour 2026) कॉन्सर्ट में शामिल होने वाले दर्शकों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने विशेष इंतजाम किए हैं। इसके तहत, सभी मेट्रो लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन और रैपिड मेट्रो, गुरुग्राम को छोड़कर) पर मेट्रो ट्रेन सेवाओं का समय सामान्य परिचालन घंटों से आगे तक बढ़ा दिया गया है। 

ऐप से टिकट खरीदने का समय भी बढ़ाया

DMRC ने कॉन्सर्ट के दिन, यानी 30 अक्टूबर 2026 को सभी लाइनों (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर) पर मेट्रो सेवाओं को रात 12:00 बजे (आधी रात) तक बढ़ाने की योजना बनाई है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दर्शकों की आसानी से वापसी सुनिश्चित करने के लिए पूरे नेटवर्क पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके अलावा, अगर यात्रियों की संख्या अचानक बहुत बढ़ जाती है, तो जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल के लिए कुछ अतिरिक्त ट्रेनें भी तैयार रखी जाएंगी। साथ ही, सेवाओं का समय बढ़ाए जाने के कारण DMRC के मोबाइल ऐप (दिल्ली मेट्रो सारथी) पर QR टिकट खरीदने का समय भी एक घंटे के लिए बढ़ा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh Concert: दिलजीत दोसांझ के कॉन्‍सर्ट के लिए दिल्‍ली मेट्रो ने की स्‍पेशल व्‍यवस्‍था, जाने से पहले जान लें क्या-क्या रहेगा बैन
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड