'एक साइकिल चोर दूसरों को भी चोर ही समझता है, अपने गिरेबान में झांके...', MLC चुनाव में अखिलेश के वोट चोरी के दावों पर बोले राजभर

मंत्री ओपी राजभर ने MLC चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, 'वे वोट चोरी को लेकर कितना भी चिल्लाएं, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है।'

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Akhilesh Yadav OP Rajbhar
Akhilesh Yadav & OP Rajbhar | Image: X/ANI

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के MLC चुनाव में धांधली और वोट चोरी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। राजभर ने कहा, 'एक साइकिल चोर दूसरों को भी साइकिल चोर ही समझता है। अखिलेश यादव अपने गिरेबान में झांककर देखें। आज देश और संविधान दोनों सुरक्षित हाथों में है।'

मंत्री ओपी राजभर ने MLC चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, ‘वे वोट चोरी को लेकर कितना भी चिल्लाएं, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है। संविधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में सुरक्षित है।” कन्नौज के एक चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।’

एक चोर दूसरे को चोर ही समझता है-राजभर

अखिलेश यादव का नाम लेकर ओपी राजभर ने कहा, ‘कन्नौज में समाजवादी पार्टी के लोग बूथ कैप्चरिंग कर रहे थे। जब एक ब्राह्मण का बेटा इसे रोकने गया तो उसकी गर्दन काट दी गई। वही पार्टी आज वोट चोरी की बात कर रही है। उन्होंने सपा नेता राजकुमार भाटी का भी जिक्र करते हुए कहा कि वे ब्रह्मा, विष्णु, महेश को नहीं मानते, जबकि आज अखिलेश यादव त्रिशूल लेकर अयोध्या पहुंच रहे हैं और भागवत कथा सुन रहे हैं। तो ये अपने पार्टी के नेता पर पहले एक्शन लें।’ राजभर ने सपा प्रमुख के आरोपों को अनर्गल बताया।

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश को दी खुली चुनौती

इससे पहले आजमगढ़ में ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती दी कि अगर सपा में हिम्मत है, तो वह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें। उन्होंने कहा है कि कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में भी समाजवादी पार्टी की विदाई का बाजा बजने वाला है।

Advertisement

सुभासपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव जिस आजमगढ़ को अपना गढ़ बताकर घूमते हैं, उसी गढ़ में पहली बार बहुजन समाज अपनी असली आवाज बुलंद करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप पीडीए का नारा लगाते हैं न... तो इस बार गिन लेना। राजभर, निषाद, चौहान, प्रजापति, पटेल, पाल और बाकी गैर-यादव पिछड़ों को सिर्फ चुनाव के समय याद करने का समय अब जा चुका है।

यह भी पढ़ें: 'हम जीतेंगे, जैसा कहा...', मतगणना के बीच अनंत सिंह ने ठोका जीत का दावा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड