MLC Election Result: 'हम जीतेंगे, जैसा कहा है वैसा ही होगा', बिहार में MLC चुनाव के मतगणना के बीच बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने ठोका जीत का दावा

बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों से पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने फिर से जीत का दावा ठोक दिया है। इतना ही नहीं उनके आवास पर जश्न भी शुरू हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Mokama MLA Anant Singh
मोकामा विधायक अनंत सिंह | Image: ANI

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज, 27 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। थोड़ी ही देर में जीत हार का फैसला आने वाला है। मगर नतीजों से फैसले बाहुबली विधायक अनंत सिंह के आवास पर जीत का जश्न शुरू हो गया है। मिठाई बांटी जा रही है। इस बीच मोकाम विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर से जीत का दावा ठोक दिया है।

पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक सीटों के साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक सीटों के परिणाम मंगलवार को आने हैं। बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों से केवल उम्मीदवारों की जीत-हार ही तय नहीं होगी, बल्कि जदयू के अंदर नेतृत्व, वर्चस्व और गुटबाजी को लेकर चल रही चर्चाओं को भी नई दिशा मिल सकती है।

बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर मतगणना

इस बार मुकाबला सिर्फ NAD बनाम महागठबंधन तक सीमित नहीं रहा। जन सुराज पार्टी ने सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया। वहीं RJD और कांग्रेस के बीच कई सीटों पर अलग-अलग उम्मीदवार मैदान में हैं। कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक, पटना स्नातक और पटना शिक्षक सीट पर दोनों दलों में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।

पटना स्नातक सीट पर टिकी सबकी नजरें

सबसे ज्यादा चर्चा पटना स्नातक सीट को लेकर है। इस सीट पर JDU के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह सक्रिय रहे। अनंत सिंह ने जन सुराज के प्रत्याशी डॉ अनुज सिंह के पक्ष में जमकर प्रचार किया। इसके बाद जदयू ने एक्शन लेते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया। अब यह चुनाव अनंत सिंह के लिए अपनी साख बचाने वाला मुकाबला बन गया है।

Advertisement

अनंत सिंह ने कर दिया जीत का दावा

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने फिर से जीत का दावा ठोकते हुए कहा, “हम जीतेंगे। हमने जैसा कहा है वैसा ही होगा। जनता मालिक है, भगवान है। मिठाई भी बंटवा रहे हैं।” वहीं, पार्टी से निष्कासन पर उन्होंने बताया कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है। पार्टी जो भी फैसला लेगी, वे उसके लिए तैयार हैं।“

जनता ही फैसला करेगी-अनंत सिंह 

आवास खाली करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का हर फैसला उन्हें मंजूर है। एक महीने का समय दिया गया है, घर खाली कर देंगे। मुझे कोई समय नहीं चाहिए। जनता ही फैसला करेगी। नई पार्टी बनाने के सवाल पर उन्होंने फिलहाल कुछ नहीं कहा और कहा कि अभी सब कुछ नहीं बताएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बाप भी जाएगा' वाले खड़गे के बयान सपा ने जताई नाराजगी, जानें क्या कहा
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड