MP Crime: आधी रात दमदमाती बुलेट से दादा के घर पहुंची पोती, बैट उठा किया ताबड़तोड़ वार और सुला दी मौत की नींद, बोली- वो अश्लील हरकत...

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक पोती ने अपने दादा की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला है कि दादा के द्वारा पोती के साथ पूर्व में कुछ गलत काम किए गए थे जिससे पोती प्रताड़ित थी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
MP Crime
आधी रात दमदमाती बुलेट से दादा के घर पहुंची पोती, बैट उठा किया ताबड़तोड़ वार और सुला दी मौत की नींद, बोली- वो अश्लील हरकत... | Image: Republic

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह एक कॉलेज छात्रा ने अपने 75 वर्षीय दादा के हत्या कर दी। पोती ने आधी रात दादा के शरीर पर क्रिकेट बैट से कई वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दी। मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी पोती को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक दादा एसएएफ से रिटायर थे और अपनी पत्नी के साथ स्कीम नंबर 155 में रहते थे। आरोपी पोती महालक्ष्मी नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती है। शनिवार आधी रात को वो बुलेट से दादा के घर पहुंची थी। उसने पास रखा क्रिकेट बैट उठाया और सो रहे दादा के सिर व शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जब दादा की पत्नी ने उन्हें खून से लथपथ देखा तो चीख-पुकार मचाई। परिजन तुरंत उन्हें अरविंदो अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पोती ने की दादा की हत्या

इंदौर DCP जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत ने बताया, "थाना एरोड्रम अंतर्गत एक मामला सामने आया है जिसमें एक पोती ने अपने दादा की हत्या कर दी। पूछताछ में पता चला है कि दादा के द्वारा पोती के साथ पूर्व में कुछ गलत काम किए गए थे जिससे पोती प्रताड़ित थी। उनसे क्रिकेट बैट से हमला किया जिससे दादा की मृत्यु हो गई।"

देर रात घर पर क्या हुआ था?

पुलिस के मुताबिक घटना वाली रात युवती देर से घर पहुंची तो माता-पिता ने उसे फटकार लगाई। इसके बाद उसकी माता-पिता से भी बहस हो गई। माता-पिता ने उसे डांटते हुए कहा कि देर रात तक घूमती रहती है, तेरे साथ कुछ गलत न हो जाए। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने कहा, जब दादा ने घर में ही गलत किया था, कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? कुछ देर में मामला शांत हुआ और सभी सोने चले गए। कुछ देर बाद युवती अचानक उठी और अपना बुलेट उठाया और दादा के घर पहुंच गई।

Advertisement

दादा पर अश्लील हरकत करने का आरोप

रात करीब सवा दो बजे घर में दाखिल होते ही उसने पास रखा क्रिकेट बैट उठाया और सो रहे दादा पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। पूछताछ में पता चला है कि दादा के द्वारा पोती के साथ पूर्व में कुछ गलत काम किए गए थे जिससे पोती प्रताड़ित थी। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब वह नाबालिग थी, तब वह छोटी बहन, मां-बाप के साथ दादा-दादी के घर में रहती थी। उसका आरोप है कि दादा उस पर बुरी नीयत रखते थे और कई बार गलत हरकत कर चुके थे। उसने इसकी शिकायत माता-पिता से की थी, जिसके बाद परिवार अलग घर ले गया था। 

यह भी पढ़ें: बाल खींचा, कपड़े उतारे और बेसमेंट में ले जाकर..गुवाहाटी महिला से दरिंदगी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड