बाल खींचा, कपड़े उतार दिए और बेसमेंट में ले जाकर... गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से हैवानियत, बाउंसर समेत 7 गिरफ्तार

असम में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां गुवाहाटी के खानापारा इलाके में गुरुवार ( 1 अक्टूबर 2026) को देर रात नाइट क्लब के अंदर एक महिला को निर्वस्त्र कर उसे पीटा गया

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Seven held after woman 'partially stripped, assaulted' at Guwahati nightclub
बाल खींचा, कपड़े उतार दिए और बेसमेंट में ले जाकर मारापीटा... गुवाहाटी के नाइट क्लब में महिला से हैवानियत, बाउंसर समेत 7 गिरफ्तार | Image: X

असम में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यहां गुवाहाटी के खानापारा इलाके में गुरुवार ( 1 अक्टूबर 2026) को देर रात नाइट क्लब के अंदर एक महिला को निर्वस्त्र कर उसे पीटा गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने दावा किया कि हादसे में  खानापारा इलाके के 'द लोकल्स' कैफे और लाउंज के बाउंसरों का हाथ था।  अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने नाइटक्लब के प्रबंधक सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर बिना कपड़ों के दिखाई देती है। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं, जबकि कई पुरुष आसपास खड़े हैं। एक अन्य वीडियो में, एक महिला पीड़ित की मदद करती हुई दिखाई देती है, तभी एक कार आती है और सामने आ जाने से आगे का दृश्य दिखना बंद हो जाता है।

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी। क्लब के अंदर उसने एक बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। इसके बाद दूसरे बाउंसर उसे पकड़कर चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, विवाद की शुरुआत क्यों और कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। गार्ड के मुताबिक, पार्किंग में लाने के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की। उसके शरीर के ऊपर के कपड़े भी उतार दिए। बिल्‍डिंग के सिक्‍योरिटी गार्ड के मुताबिक बाउंसरों उसके बाल खींचे और मारापीटा।

Advertisement

ओवरटाइम चल रहा था क्लब

पुलिस के मुताबिक, क्लब वाली बिल्डिंग में काम करने वाले एक सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महिला ने क्लब के अंदर एक महिला बाउंसर पर बीयर की बोतल से हमला किया था। वहीं, गिरफ्तार किए जाने वालों में नाइटक्लब मैनेजर, इवेंट मैनेजर और फ्रंट ऑफिस एग्जीक्यूटिव भी शामिल हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि नाइटक्लब अपने निर्धारित बंद होने के समय यानी रात 12 बजकर 30 मिनट के बाद भी काफी देर तक कैसे खुला रहा।

Advertisement

अभी तक नहीं हुई महिला की पहचान

फिलहाल महिला की पहचान सामने नहीं आई है। घटना से पहले क्लब के अंदर क्या हुआ था और विवाद किस वजह से शुरू हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। महिला और एक महिला बाउंसर के बीच अलग से कहासुनी या झड़प होने की भी जानकारी सामने आई है, लेकिन इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें- प्री-मैच्योर बेबी, तलाक, 3 करोड़ का कर्ज और 20 लाख की एलिमनी...सुपरनोवा बिल्‍डिंग के 43वें फ्लोर से कूद खुदकुशी करने वाले संभव की पूरी कहानी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड