Gujarat: PM Modi का बनासकांठा में रोड शो, हाथों में पोस्टर लिए लोगों ने लगाए 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' के नारे

पीएम मोदी के गुजरात दौरे की शुरुआत बनासकांठा से हुई। यहां उन्होंने एक भव्य रोड शो किया, जहां उनके स्वागत में भारी जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान एक खास पल देखने को मिला।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi Gujarat Road Show
PM Modi Gujarat Road Show | Image: ANI

PM Modi Gujarat Road Show: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (30 अक्टूबर) से अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे, जिसकी शुरुआत बनासकांठा में एक शानदार रोड शो के साथ हुई। इस दौरान उनके स्वागत में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। रोड शो के दौरान एक बेहद खास और भावुक पल तब देखने को मिला जब बड़ी संख्या में लोग हाथों में पोस्टर थामे नजर आए और 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' के नारे लगाने लगे।

इसके अलावा बिल्कुल ऐसे ही पोस्टर और बैनर बनास डेयरी से जुड़ी महिलाओं के हाथों में भी देखने को मिले। इन तख्तियों पर लिखा है, 'जब तक भ्रष्टाचार को जड़ से न उखाड़ दे, मोदी कहीं नहीं जाएगा'।

PM ने IVF लैब और BBBRC का किया दौरा 

रोड शो के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बनासकांठा में 'एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन' (ET-IVF) लैब और 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (BBBRC) पशु फार्म का दौरा किया और महिलाओं से भी ढेरों बातचीत की। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद रहे।

किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी 

पीएम मोदी ने किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। साथ ही, विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने दो ट्रेनों (अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू) को हरी झंडी भी दिखाई। 

Advertisement

किसान विकसित भारत के मजबूत स्तंभ- PM 

इन सबके बाद पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज यहां मातृ शक्ति के लिए, बच्चों, किसानों और पशु पालकों के लिए अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। देश के करोड़ों छोटे किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की नई किस्त भी पहुंची है।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं और हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के कल्याण को, किसानों को सशक्त करने को प्राथमिकता दी है। 2013-14 की तुलना में देश का कृषि बजट अब 5 गुना से अधिक हो गया है। पीएम किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है। आज करीब 10 करोड़ किसानों के खातों में 18,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी गई है। पीएम ने कहा कि गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है। यहां बनासकांठा के लाखों किसानों के खातों में भी करीब 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द; 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड