MLC Election Result: 'डबल इंजन डबल जीरो', वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश ने ली BJP की चुटकी तो विजयी उम्मीदवार ने कहा ये चुनाव नहीं...

उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव में डबल जीत से सपा खेमे में उत्साह का माहौल है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी में बीजेपी की हार पर तंज कसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव | Image: ANI

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतगणना गुरुवार को संपन्न हो गई। परिणामों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 6 सीटों पर कब्जा किया तो समाजवादी पार्टी (सपा) ने 5 सीटें जीतीं। इस चुनाव में सपा के लिए सबसे बड़ी खुशी की खबर वाराणसी से आई, जहां पार्टी ने शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया। वाराणसी शिक्षक सीट से लाल बिहारी यादव तथा स्नातक सीट से आशुतोष सिन्हा विजयी घोषित हुए। इस जीत पर सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने BJP की चुटकी ली।

इस डबल जीत से सपा खेमे में उत्साह का माहौल है। जीत का जश्न भी शुरू हो गया है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वाराणसी में बीजेपी की हार पर तंज कसा है। उन्होंने बीजेपी की 'डबल इंजन' के नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा एक 'फ्लॉप शो' बन गई है। भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे।

अखिलेश यादव ने ली BJP की चुटकी

अखिलेश यादव ने X पर एक के बाद एक पोस्ट कर बीजेपी पर तंज कसा है। एक्स पर लिखा- “डबल इंजन का डबल जीरो!” उन्होंने पोस्ट में #वाराणसी हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है। वहीं, दूसरे पोस्ट में तो मतदाताओं के नाम लंबी-चौड़ी चिट्ठी लिख दी। पोस्ट में लिखा है कि भाजपा में अस्तित्व का संकट शुरू हो गया है, क्योंकि भाजपा के अंदर तो सभी लोग जानते हैं कि जो सीटें भाजपा जीती भी है, वो भी हेराफेरी से जीती गई हैं।

 डबल इंजन की डबल हार-अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा है-प्रिय मतदाताओं, भाजपा एक 'फ़्लॉप शो' बन गई है। भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे। ये डबल इंजन की डबल हार है। विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उ.प्र. विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है।

Advertisement

ये एक तरफ भाजपा की ‘शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा’ विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ पढ़े-लिखे ‘बेरोजगार स्नातकों’ ने भी अपना फैसला सुना दिया है। भाजपा ने हर समाज को जिस तरह ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ किया है, उससे सभी उत्पीड़ित एक साथ आ गए हैं। पीडीए का जनाधार अब 95% हो गया है, क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’!

"ये चुनाव नहीं बहुत बड़ी चुनौती थी- आशुतोष सिन्हा 

वहीं, MLC चुनाव में जीत पर समाजवादी पार्टी के विजयी उम्मीदवार आशुतोष सिन्हा ने कहा, "ये चुनाव नहीं बहुत बड़ी चुनौती थी। ये चुनाव EVM बनाम बैलेट का चुनाव था। एक साधारण कार्यकर्ता को अखिलेश यादव ने टिकट दिया। हमारे पार्टी के सारे नेताओं का और कार्यकर्ता साथियों ने मिलकर सहयोग किया और हमें ऐतिहासिक जीत मिली। 18-20 हजार वोटों से जीत हुई है।"

Advertisement

यूपी MLC चुनाव परिणाम 

बता दें कि वाराणसी स्नातक चुनाव में आशुतोष सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केदारनाथ सिंह को 19,932 वोटों के अंतर से हराया। सपा ने स्नातक वर्ग में 5 में से 3 सीटें (लखनऊ, इलाहाबाद-झांसी और वाराणसी) जीतकर मजबूत बढ़त बनाई। भाजपा ने शिक्षक वर्ग में 4 और स्नातक वर्ग में 2 सीटों पर जीत हासिल कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रुहेलखंड में अपना प्रभाव बनाए रखा है।

यह भी पढ़ें:  'एक वोट से अटल जी की सरकार गिरी थी', संजय सिंह के बयान पर बोले राजभर

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड