Salman Khan को धमकी देना वाले ढेर
सलमान खान फायरिंग मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। आरोपी अनुज थापन ने आत्महत्या कर ली है. मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने सुसाइड की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आपको बता दें कि अनुज थापन पर आरोप था कि उसने शूटरों को हथियार मुहैया कराया था। जान लें कि थापन को मुंबई पुलिस ने 25 अप्रैल को पंजाब से गिरफ्तार किया था। उसके साथ एक अन्य आरोपी सोनू सुभाष चंदर को भी गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विक्की, थापन और सागर पाल पुलिस हिरासत में थे, जबकि सोनू को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी में इस्तेमाल किए गए हथियारों को भी बरामद कर लिया था। हथियारों की बरामदगी के लिए एक तलाशी अभियान के दौरान गुजरात में तापी नदी से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन और 13 गोलियां बरामद हुई थी। इस अभियान में गोताखोरों की मदद ली गई थी। बिहार के रहने वाले आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल 16 अप्रैल को मुंबई और कच्छ पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गुजरात में भुज शहर के पास माता नो मढ में एक मंदिर के परिसर से गिरफ्तार हुए थे।

Published May 1st, 2024 at 22:27 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।