CM केजरीवाल ने दी चुनौती- हमें गिरफ्तार करो; कहा- AAP को खत्म करने की साजिश हो रही है

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया है, जिसके तहत आम आदमी पार्टी के बड़े लीडर्स को अरेस्ट किया जाएगा। उन्हें परेशान किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल | Image: Video Grab

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज बीजेपी मुख्यालय का घेराव करने जा रहे हैं। उसके पहले अपने कार्यकर्ताओं से अरविंद केजरीवाल ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले अपने भाषण में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने 'ऑपरेशन झाड़ू' इसलिए शुरू किया है, ताकि हम बड़े ना हो जाएं और उनके लिए चुनौती ना बन जाएं।

दिल्ली में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया है, जिसके तहत आम आदमी पार्टी के बड़े लीडर्स को अरेस्ट किया जाएगा। उन्हें परेशान किया जाएगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया है कि 'आने वाले समय में AAP के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। ED के वकील पहले ही कोर्ट में ये बयान दे चुके हैं कि चुनाव के तुरंत बाद AAP के बैंक खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर वो अभी हमारे खाते फ्रीज करेंगे तो हमें सहानुभूति मिलेगी। चुनाव के बाद हमारे खाते फ्रीज कर दिए जाएंगे। हमारा कार्यालय खाली करा दिया जाएगा और हमें सड़कों पर ला दिया जाएगा।'

आम आदमी पार्टी एक विचार है- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि चारों तरफ आम आदमी पार्टी की चर्चा चल रही है। आम आदमी पार्टी एक विचार है, जिसका विनाश नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ये आम आदमी पार्टी 140 करोड़ों लोगों की पार्टी है। जिस तरह के काम हम लोगों ने दिल्ली और पंजाब में किए हैं, उस तरह के काम 75 साल में लोगों ने नहीं देखे हैं। सरकार इतनी ईमानदारी से भी चल सकती है, ये विचारधारा देश में तेजी से फैल रही है। लोगों के सपने सच होते नजर आ रहे हैं। दिल्ली और पंजाब के अंदर हमने सरकारी स्कूल ठीक कर दिए। गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। हमें रोकने के लिए गिरफ्तार किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि बजरंग बली का हाथ हमारे ऊपर है। अगर उनका हाथ नहीं होता तो हम खत्म हो गए होते। पिछले 10 में कई बड़ी चुनौतियां हमारे सामने आई हैं, लेकिन हम सब चुनौतियों से निकल जाएंगे, क्योंकि हम समाज के लिए काम करना चाहते हैं।

Advertisement

केजरीवाल ने दी चुनौती- 'हमें गिरफ्तार करो'

मार्च को लेकर अपने कार्यकर्ताओं से केजरीवाल ने कहा कि हम लोग बीजेपी दफ्तर की ओर रवाना होंगे, जिसमें सबके आगे मैं रहूंगा। सब शांति के साथ चलेंगे। अगर बीजेपी दफ्तर तक हमें जाने दिया तो वहां तक हम जाएंगे। जहां रोक दिया जाएगा, हम वहीं रुक जाएंगे और सड़क पर बैठ जाएंगे। आधे घंटे तक सड़क पर बैठे रहेंगे और अगर वो हमें गिरफ्तार नहीं करते हैं तो ये उनकी हार होगी। 

यह भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल कांड: सीएम हाउस का फुटेज गायब, सीसीटीवी से छेड़छाड़ की आशंका

Advertisement
Published By:
 Amit Bajpayee
पब्लिश्ड