Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 20:10 IST

'ये घर लौटने जैसा', हाउसफुल 5 में एंट्री पर अभिषेक बच्चन ने जताई खुशी; अक्षय-रितेश संग मचाएंगे धमाल

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। अभिषेक बच्चन 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।

Abhishek Bachchan in Housefull 5
हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन | Image:Instagram
Advertisement

Abhishek Bachchan in Housefull 5: अभिषेक बच्चन 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किस्त के कलाकारों में शामिल हो गए हैं। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख लीड रोल में हैं।

अभिषेक बच्चन फिल्म के तीसरे पार्ट का हिस्सा थे। उनका कहना है कि फिल्म की फ्रेंचाइजी में वापस आना घर लौटने जैसा लगता है।

Advertisement

अभिषेक ने कहा, “हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, और इसमें वापस आना घर लौटने जैसा महसूस हो रहा है। साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना हमेशा से खुशी की बात रही है। मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय और रितेश के साथ सेट पर जमकर मस्ती करने के लिए तैयार हूं।” उन्होंने कहा, "मैं अपने प्यारे दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ फिर से काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं 'दोस्ताना' के बाद उनके साथ दोबारा काम करने वाला हूं। यह बहुत मजेदार होने वाला है।"

निर्माता साजिद ने अभिषेक की वापसी की घोषणा की। अगस्त 2024 से यूके में शूटिंग शुरू होने वाली है।

Advertisement

साजिद ने कहा, "मैं अभिषेक को 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी में वापस लाकर रोमांचित हूं। उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और ईमानदारी ही हमारी फिल्म को ऊपर उठाएगी।"

'हाउसफुल 5' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है। यह फिल्म 6 जून को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हम दो हमारे बारह' का बदला नाम, अब 'हमारे बारह' के नाम से 7 जून को होगी रिलीज

 

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 20:10 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo