Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 11:45 IST

'जो राम विरोधी होगा, वो राष्ट्रविरोधी', CM योगी ने दिया बड़ा बयान; कांग्रेस को खरी-खोटी सुनाई

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दुनियाभर में भारत का अपमान कराने या भारत की सनातन परंपरा का दुरुपयोग करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
UP CM yogi adityanath
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ | Image:PTI
Advertisement

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर और सनातन धर्म के मसले पर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो राम भक्त है वो राष्ट्र भक्त है और जो जिनता राम का विरोधी होगा, वो उतना ही राष्ट्रविरोधी होगी। कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश-दुनिया के अंतर भारत को अपमानित कराया है। कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा ने इस्तीफे को लेकर सीएम योगी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।

राधिका खेड़ा ने रविवार को कांग्रेस पार्टी से ये कहते हुए इस्तीफा दे दिया था कि उनके अयोध्या जाने का विरोध किया जा रहा था। उन्हें अपमानित किया जा रहा था। अभी राधिका खेड़ा के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री योगी कहते हैं- 'जो राम भक्त है वो राष्ट्र भक्त भी है। जो जितना बड़ा राष्ट्र भक्त है वो उतना बड़ा राम भक्त है। मैंने पहले भी कहा है कि ये राष्ट्रभक्त और रामभक्त के बीच का रिश्ता। रामभक्तों का लगातार अपमान करने का कांग्रेस का रवैया उनकी सभी टिप्पणियों को ध्यान में रखते हुए ये दर्शाता है कि वे रामभक्तों के साथ-साथ हमारे सनातन देश का भी अपमान कर रहे हैं।'

Advertisement

'कांग्रेस का आचरण रामभक्तों का विरोध करना है'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राम लल्ला विराजमान हुए, पीएम मोदी के नेतृत्व ये संभव हुआ है। ये नई अयोध्या हमें नई गाथा हमारे सामने दिखाती है। कल अयोध्या का रोड शो पूरी दुनिया ने देखा। 1 लाख से ऊपर लोगों ने मोदी जी स्वागत किया है। कांग्रेस का आचरण लगातार रामभक्तों का विरोध करने का है। उन्होंने लगातार राम को लेकर जो टिप्पणी की हैं, वो बल्कि रामभक्तों का अपमान ही नहीं, बल्कि सनातन का विरोध कर रहे हैं।'

Advertisement

कांग्रेस के साथ सपा पर भी CM योगी ने हमला बोला

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दुनियाभर में भारत का अपमान कराने या भारत की सनातन परंपरा का दुरुपयोग करने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देतीं। INDI गठबंधन हर वो काम करने की कोशिश करता है, जिससे देश के बहुसंख्यक लोगों का अपमान हो। ये आचरण निंदनीय है। इनका यही आचरण इनको रसातल तक ले जा रहा है।'

Advertisement

यह भी पढे़ं: राहुल गांधी रायबरेली में भारी अंतर से हारेंगे चुनाव, अमित शाह का दावा

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 11:45 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo