Advertisement

Updated May 6th, 2024 at 15:11 IST

चुनावी रणनीति पर चर्चा के लिये अमेठी और रायबरेली के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगी प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार की शाम रायबरेली और अमेठी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दोनों चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी।

Priyanka
File photo of Priyanka Gandhi Vadra. | Image:PTI
Advertisement

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार की शाम रायबरेली और अमेठी जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रियंका के भाई राहुल गांधी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में हैं जबकि अमेठी से गांधी परिवार के बेहद करीबी सहयोगी किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस का गढ़ मानी जाती रही हैं।

रायबरेली जिला कांग्रेस के प्रवक्ता पंकज तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रचार को गति देने के लिए रायबरेली के भुएमऊ स्थित गेस्ट हाउस में जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रियंका शामिल होंगी। इस बीच, अमेठी कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि प्रियंका शाम चार बजे अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर उतरेंगी। उसके बाद वह रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में रायबरेली के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

Advertisement

सिंह ने बताया कि इस बैठक के बाद वह देर शाम अमेठी स्थित कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय आएंगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। पार्टी सूत्रों ने रायबरेली में कहा कि प्रियंका के अपने भाई राहुल गांधी के पक्ष में प्रचार के लिए जिले में रहने की उम्मीद है। राहुल आम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर रहे हैं।

प्रियंका गांधी गत तीन मई को कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा के नामांकन के वक्त अमेठी आयी थीं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह छह मई को आएंगी और पूरे चुनाव के दौरान अमेठी और रायबरेली में रहेंगी।अमेठी से 15 साल तक सांसद रहे राहुल गांधी ने इस बार रायबरेली लोकसभा सीट से पिछले शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को दोबारा मैदान में उतारा है।

Advertisement

रायबरेली और अमेठी की हाई प्रोफाइल सीटों पर लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आगामी 20 मई को मतदान होगा। पिछली बार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हारने वाले राहुल गांधी इस बार अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'राहुल ने कहा था मैं राम मंदिर पर फैसला बदल दूंगा', आचार्य प्रमोद कृष्णम

Advertisement

Published May 6th, 2024 at 15:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

16 घंटे पहलेे
17 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo