Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 15:14 IST

रांचीः विपक्षी दलों का महाजुटान,उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने पहुंचे INDI गठबंधन के नेता

लोकसभा चुनाव के बीच INDI गठबंधन एक बार फिर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने रांची में एक जुट हुए हैं। उलगुलान न्याय रैली में शामिल होने विपक्ष के नेता रांची पहुंचे।

Reported by: Rupam Kumari
Ulgulan Nyay Rally Ranchi
Ulgulan Nyay Rally Ranchi | Image:X@JmmJharkhand
Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में सियासी पारा हाई है। लोकसभा चुनाव के बीच विपक्षी गठबंधन एक बार फिर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने रांची में एक जुट हुए हैं। INDIA ब्लॉक की तरफ से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में शमिल होने INDI गठबंधन के तमाम नेता रांची पहुंचे हैं।

प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस रैली में कुल 28 राजनीतिक दल भाग लेंगे। ये दूसरा मौका होगा जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन एक साथ एक मंच साझा करेगी। इनके अलावा रैली में शामिल होने के लिए पंजाब CM भगवंत मान, RJD नेता तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला समेत INDI गठबंधन के कई नेता रांची पहुंच गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भी इस रैली में शामिल होने की उम्मीद है।

Advertisement

भगवंत मान के साथ रांची पहुंची सुनीता केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, AAP सांसद संजय सिंह और उनकी पत्नी INDIA गठबंधन की 'उलगुलान रैली' में भाग लेने के लिए रांची हवाईअड्डे पहुंचे। यहां JMM के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Advertisement

रांची पहुंचे फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?

रांची पहुंचे जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने कहा,हम लोग संविधान को बचाना चाहते हैं। हमारी जो धर्मनिरपेक्षता की परंपरा रही है, उसको बचाना चाहते हैं और हम देश को प्यार से आगे ले जाना चाहते हैं।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर क्या बोले तेजस्वी?

'उलगुलान न्याय महारैली' शामिल होने के RJD नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, "भाजपा भगाओ देश का लोकतंत्र बचाओ, भाजपा भगाओ देश का संविधान बचाओ। INDIA गठबंधन एकजुट है। हेमंत सोरेन के साथ जो अन्याय हुआ है, झारखंड की जनता इसका बदला लेगी।

Advertisement

राहुल गांधी के  उलगुलान न्याय रैली में शामिल होने की संभावना

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, "मन की बात और मनमानी करने वाले के साथ हमारी लड़ाई है और राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से अन्याय के खिलाफ न्याय की जो लड़ाई की शुरूआत की थी, उसको हम जीतने जा रहे हैं। प्रथम चरण में 102 सीटों पर जो चुनाव हुआ है, उसमें 80% सीटें हमें आ रही हैं।

हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर बोलते हुए राजेश ठाकुर ने कहा, हमारे चुने हुए मुख्यमंत्री(हेंमत सोरेन) को साजिश के तहत स्वतंत्र एजेंसियों को गुलाम बनाकर, उनको जेल भेजने का काम किया गया और उसको लेकर झारखंड के लोग आक्रोशित हैं। इसीलिए हमने यह रैली आयोजित की है-उलगुलान न्याय महारैली और इसमें सभी लोग शिरकत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हुबली हत्याकांड: आरोपी के पिता ने नेहा के परिवार से मांगी माफी

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 15:11 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo