Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 18:15 IST

'रॉबर्ट वाड्रा दामाद हैं, उनके नाम लिख दी जाएगी कांग्रेस, एक दिन...', राधिका खेड़ा का ताबड़तोड़ हमला

राधिका ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, एक बहुत विशाल रामलला का परिवार है, यहां सब साथ मिलकर काम करते हैं। कांग्रेस में लोग साथ मिलकर काम नहीं करते हैं।

Reported by: Deepak Gupta
Radhika Khera
Radhika Khera | Image:Republic
Advertisement

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली राधिका खेड़ा ने भाजपा और कांग्रेस में अंतर बताते हुए कहा कि दो अलग यूनिवर्स हैं भाजपा और कांग्रेस। भाजपा के अंदर रूल्स एंड रेगुलेशन के मुताबिक काम होता है वहीं कांग्रेस पार्टी में किसी को पता भी नहीं है कि कौन क्या है, किसको क्या करना है, कोई कुछ भी बोल देता है। कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है यहां भाजपा में बहुत अच्छा माहौल है, अनुशासन है।

राधिका ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, एक बहुत विशाल रामलला का परिवार है, यहां सब साथ मिलकर काम करते हैं। कांग्रेस में लोग साथ मिलकर काम नहीं करते हैं, लोग एक दूसरे को नीचे खींचते हैं, भाजपा में सब मिलकर चलते हैं। कांग्रेस में अगर कोई एक व्यक्ति ऊपर जाता है तो बाकी लोग उसे पड़कर नीचे खींचते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी में अच्छी चीज यह है कि सब लोग साथ मिलकर चलते हैं, कोई एक दूसरे को नीचे नहीं धकेल रहा होता है।

Advertisement

एक दिन परिवार ही पार्टी में रह जाएगा- राधिका खेड़ा

रॉबर्ट वाड्रा के राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होने होने के सवाल पर राधिका खेड़ा ने कहा कि वह पार्टी के मालिक हैं, उनका क्या आना और क्या जाना आखिर में एक यह परिवार ही रह जाएगा। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और तो कोई रह नहीं जाएगा। जिस तरीके से लोग पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। यह बोलना कि मैं राजनीति में आना चाहता हूं क्योंकि जब तक मैं पार्टी में थी तब तक तो वह कांग्रेस में नहीं थे,  शायद हो गए हो तो मैं कह नहीं सकती।

Advertisement

रॉबर्ट वाड्रा मालिक हैं, उन्हें पूरी पार्टी दे दी जाएगी- राधिका

Advertisement

उन्होंने कहा कि जैसा कि हम लगातार देखते आ रहे हैं फैमिली रन फैमिली ऑन पार्टी राज्यसभा से उन्हें भेज सकती है। कार्यकर्ता जो 30-40 साल दिए हैं उनका क्या महत्व है? रॉबर्ट वाड्रा आखिरकार उस पार्टी के दामाद हैं तो उन्हें तो पूरी पार्टी दी ही जाएगी। वह तो मालिक है उन्हें कुछ भी मिल सकता है। राधिका खेड़ा ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार में ही उलझी रहती है, काम की बातों पर कोई चर्चा नहीं होती है।

क्या रॉबर्ट वाड्रा राज्यसभा जाएंगे?- राधिका खेड़ा

Advertisement

कंगना रनौत को लेकर रॉबर्ट वाड्रा की टिप्पणी पर राधिका खेड़ा ने कहा कांग्रेस पार्टी किसी को भी राज्यसभा देने को तैयार हो जाती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रॉबर्ट वाड्रा राज्यसभा जाएंगे? देश की राजनीति में उनका क्या योगदान है उनका योगदान सिर्फ इतना है कि उन्होंने जमीन का घोटाला किया है, उन पर इतने बड़े-बड़े आरोप हैं हाल ही में हमने देखा था कि उन्होंने खुद को अमेठी से कैंडिडेट डिक्लेयर कर दिया था लेकिन क्या घर में कोई विवाद हुआ जिस कारण उन्हें लोकसभा की टिकट नहीं मिला। हां, लेकिन अब सुनने में मिला है कि राज्यसभा पर सेटलमेंट हुआ है।

कार्यकर्ताओं का हक गांधी परिवार को दिया जा रहा- राधिका खेड़ा

Advertisement

राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जवाब देना चाहिए कि वह किस-किस को अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं, जिसके ऊपर जमीन घोटाले इतने बड़े-बड़े घोटाले के आरोप हैं। एक घोटालेबाजों की पार्टी है, परिवारवाद वाली पार्टी से परिवार का मौह छूटता ही नहीं है। कार्यकर्ताओं को भी तो कुछ मान सम्मान दें। वैसे भी कुछ ही सीट रह गई हैं, वह भी कार्यकर्ता से हाथ से छीनकर सब गांधी परिवार को दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : हिंदुओं की जनसंख्या क्यों घटी?राम मंदिर के पुजारी सत्येंद्र दास ने बताया

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 18:08 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo