बाल-बाल बचे चिराग पासवान, बिहार के उजियारपुर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश होते-होते बचा
Bihar News: बिहार के उजियारपुर लोकसक्षा क्षेत्र में चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर क्रैश होने से बचा।
- भारत
- 1 min read

Bihar News: उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहद्दीनगर में हेलीपैड के पास एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया।
इस बीच चिराग पासवान को सैम पित्रोदा के इस्तीफे को लेकर एक बयान भी सामने आया है।
चिराग पासवान ने कहा- 'अगर कांग्रेस और उनके घटक दल विरासत टैक्स की सोच रखते हैं तो यह चिंता का विषय है। नस्लभेद और रंगभेद पर जो टिप्पणी हुई उसपर एक कड़ा खंडन होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस की तरफ से इसका कोई कड़ा विरोध नहीं किया गया। बस खानापूर्ति के लिए इस्तीफा ले लिया गया।'
इससे पहले बेगूसराय में अमित शाह के हेलीकॉप्टर अनबैलेंस की खबर आई थी।
Advertisement
हालांकि, बीजेपी ने इस खबर का खंडन कर दिया था। केंद्र सरकार ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। अमित शाह के हेलीकॉप्टर अनबैलेंस की रिपोर्ट गलत है।
ये भी पढ़ेंः जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, फिर गैंगरेप...नाबालिग को चलती ट्रेन के आगे फेंका; दो टुकड़ों में बंटी लाश