जबरन धर्म परिवर्तन, अपहरण, फिर गैंगरेप...नाबालिग को चलती ट्रेन के आगे फेंका; दो टुकड़ों में बंटी लाश

Crime News: यूपी से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Gang rape in Noida
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

Crime News: यूपी से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें हुसैन नाम के एक युवक ने पहले नाबालिग का अपहरण किया, फिर धर्म परिवर्तन और फिर गैंगरेप कर चलती ट्रेन के सामने फेंक दिया।

इलाके में हड़कंप

यूपी के बरेली में इस घटना को जिसने भी सुना, उसकी रूह कांप उठी। बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के आगे फेंकने से नाबालिग लड़की के दो टुकड़े हो गए, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ये है मामला

थाना फतेहगंज पूर्वी की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग को हुसैन नाम का युवक कई महीनों से परेशान कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक के द्वारा लगातार परेशान किए जाने से युवती हमेशा डर के साए में जीने को मजबूर थी। इसके बाद आरोपी ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया और युवती को धमकी देकर कहा कि अगर उसने इस बात की जानकारी किसी को भी दी तो वो उसे जान से मार देगा।

FIR में बताया गया है कि 8 मई को जब युवती कॉलेज गई थी तो रास्ते में हुसैन ने उसे बाइक पर जबरन बिठाया और सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद हुसैन ने युवती को ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement

आरोपी फतेहपुर पूर्वी से गिरफ्तार

मामले की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन वाले लोगों ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि युवती के शव को शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और FIR फतेहगंज पूर्वी में दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ेंः 'मुसलमान लिव-इन-रिलेशनशिप के अधिकार का दावा नहीं कर सकते...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड