Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 16:26 IST

बेटी होना पाप है? 6 महीने की मासूम के साथ पत्नी को घर से निकाला, बेटी होने से नाराज है पति

Agra News : आगरा में एक महिला को बेटी पैदा करने की सजा मिल रही है। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद से ही लगातार महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Advertisement

Agra News : भारत वो देश है जहां महिलाओं को पूजा जाता है। महिलाओं के सम्मान को सर्वोपरि माना जाता है, लेकिन बावजूद इसके महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज महिलाएं अलग-अलग तरह के अपराध का शिकार होती हैं। इसमें अधिकतर महिलाओं को अपनों की प्रताड़ना का शिकार होती हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। जहां बेटी होने पर महिला को घर से निकाल दिया।

आगरा में एक महिला को बेटी पैदा करने की सजा मिल रही है! लोग बच्चों के जन्म को भगवान की देन मानते हैं और विज्ञान कहता है कि बच्चों का लिंग निर्धारित करने में मां-बाप दोनों की भूमिका होती है। बेटा होगा या बेटी आप इसको पूर्व निर्धारित नहीं कर सकते। इसके बावजूद लोग बेटी पैदा होना का ठिकरा आसानी से महिलाओं पर फोड़ देते हैं। आगरा में एक महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुरालीजनों ने महिला को ताने देना शुरू कर दिया। आए दिन प्रताड़ित करने लगे और मासूम बेटी के साथ घर से निकाल दिया।

Advertisement

गोद में बेटी को लेकर न्याय की गुहार

ये पूरा मामला आगरा के तोर गांव का है। जहां कुछ दिन पहले पैदा हुई बच्ची को ससुराल पक्ष अभिशाप बना दिया। आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद से ही लगातार महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। ससुराल पक्ष ने मासूम बच्ची के साथ महिला को घर से निकला दिया। अब पीड़ित अपनी 6 महिने की बच्चों को गोद में लेकर न्याय की गुहार लगा रही है।

Advertisement

नहीं हो रही सुनवाई

पीड़ित रिंकी ने बताया कि 'बेटी होने दिन से ही मेरे साथ मारपीट हो रही थी। मुझ पर घर से बुलेट मोटरसाइकिल लाने का दबाव बनाया जा रहा था।' अब इंसाफ के लिए पीड़ित महिला सरकारी दफ्तरों में भटक रही है। महिला थाने पर शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप है कि जब पीड़ित थाने में शिकायत लेकर पहुंची को दारोगा ने कार्रवाई की जगह गाली देकर भगा दिया।

Advertisement

ये भी पढ़ें: सेनेगल में बड़ा हादसा, बोइंग विमान रनवे से फिसला; दुर्घटना में कई लोग घायल

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 16:26 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo