अपडेटेड 20 May 2024 at 14:14 IST

'राहुल गांधी वापस जाओ...', रायबरेली में वोटिंग के बीच लगे नारे, बूथ निरीक्षण करने पहुंचे थे Rahul

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांचवें चरण के मतदान के बीच एक बूथ का निरीक्षण करने रायबरेली पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

Follow : Google News Icon  
Rahul Gandhi on Marriage
Rahul Gandhi on Marriage | Image: R Bharat

लोकसभा चुनाव के लिए 5वें चरण की वोटिंग 20 मई, सोमवार को जारी है। पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार मैदान में है। उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर भी आज वोटिंग हो रही है। इस चरण में यूपी की दो हाई प्रोफाइल सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है। रायबरेली से इस बार कांग्रेस ने राहुल गांधी को मैदान में उतारा है। वोटिंग के बीच राहुल रायबरेली पहुंचे तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पांचवें चरण के मतदान के बीच एक बूथ का निरीक्षण करने रायबरेली पहुंचे थे। राहुल रायबरेली बछरावां के गांंधी इंटर कालेज बूथ पर पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। बूथ पर 'राहुल गांंधी वापस जाओ' के जमकर नारे लगे। चुरुआ मन्दिर के बाद बूथ का निरीक्षण करने राहुल गांंधी पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें खिलाफ नारेबाजी होने लगी। 

पिपलेश्वर हनुमान मंदिर पहुंच राहुल गांधी 

पांचवें चरण के वोटिंग के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार को रायबरेली पहुंचे। पार्टी ने इस बार रायबरेली से उन्हें उम्मीदवार बनाया है। इस बीच राहुल गांधी ने रायबरेली के पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद वो बाहर निकलकर लोगों संग फोटो भी क्लिक कराई। इसके बाद वो बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। 
 

राहुल गांधी वापस जाओ के लगे नारे

 रायबरेली बछरावां के गांंधी इंटर कालेज बूथ पर  राहुल पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी होने लगी। राहुल गांधी वापस जाओ,राहुल गांधी वापस जाओ.. के नारे लगे। आरोप है कि नारेबाजी बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई।  राहुल के सामने कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के भी नारे लगाए। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब रायबरेली में राहुल के खिलाफ नारेबाजी हुई हो। इससे पहले जब राहुल नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे तब भी राहुल गांधी वापस जाओ के नारे लगे थे। 

Advertisement

रायबरेली से राहुल मैदान में

बता दें कि राहुल इस बार अमेठी की छोड़कर रायबरेली से मैदान में उतरे हैं। रायबरेली सीट से उनकी मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी और उनके दादा फिरोद गांधी ने जीत हासिल की थी। यह पहला मौका जब यहां से राहुल मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे।

यह भी पढ़ें: J&K Election 2024: जम्मू-कश्मीर की बारामूला लोकसभा सीट पर मतदान जारी
 

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 May 2024 at 13:22 IST