Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 17:06 IST

किन 3 कारणों से भारत में मुस्लिम आबादी बढ़ी? BJP के सुधांशु त्रिवेदी ने बताया,निशाने पर INDI गठबंधन

बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने की बात INDI गठबंधन के लोग करते हैं। वो पूरा आरक्षण SC-ST और OBC का ही काटकर देंगे।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Dalchand Kumar
Sudhanshu Trivedi
बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी | Image:Grab
Advertisement

India Muslim Population: भारत में पिछले 65 साल में बहुसंख्यक हिंदुओं की आबादी में गिरावट ने सभी को हैरान कर दिया है। खासकर चुनावों के बीच हिंदू आबादी में कमी और मुस्लिम आबादी में जबरदस्त वृद्धि ने एक नई बहस छेड़ दी है। हिंदू आबादी घटने और तेजी से मुस्लिम आबादी बढ़ने के पीछे भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को जिम्मेवार बता रही है। इसी क्रम में बीजेपी के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस और INDI गठबंधन के दलों को निशाने पर लिया है।

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी कहते हैं कि 1951 के जनगणना में हिंदू 88 फीसदी और मुस्लिम 9.5 फीसदी था। 2011 में मुस्लिम 14.5 फीसदी से ऊपर हुआ और हिंदू 80 फीसदी से नीचे है। ये साफ है कि हिंदू 8 फीसदी घटा है। ये आंकड़ा बहुत इस समय से उपलब्ध है। बस देखने वाले ने देखा नहीं है, क्योंकि उनको (कांग्रेस) हकीकत में अपने राजनीतिक हित साधने थे। बीजेपी नेता का कहना है कि जब संख्या लगातार बढ़ेगी और कांग्रेस संख्या के आधार पर भागीदारी की बात करती है, उनको पूरा का पूरा आरक्षण देने की बात INDI गठबंधन के लोग करते हैं तो पूरा का पूरा आरक्षण किसका काट कर देंगे। वो एससी एसटी ओबीसी का आरक्षण काट के ही देंगे ना। क्योंकि एससी, एसटी और ओबीसी की जनसंख्या बढ़ेगी तो जनसंख्या के तहत ही बढ़ेगी।

Advertisement

सुधांशु ने बताईं मुस्लिम आबादी बढ़ने की वजह

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी रिपब्लिक भारत से बातचीत में मुस्लिम आबादी बढ़ने की पीछे की 3 वजहें भी बताई हैं। वो कहते हैं कि मुस्लिम की जनसंख्या तीन तरीके के तहत बढ़ेगी। पहली- मुस्लिम में बहु विवाह की प्रथा है। दूसरा- धर्मांतरण और तीसरा- घुसपैठ के द्वारा बढ़ेगी। INDI गठबंधन तीनों चीज का समर्थन करता है। विकराल रूप से बढ़ते जनसंख्या के विस्फोट में देश के साथ क्या करने जा रहे हैं, जिसकी सबसे पहले कैजुअल्टी एसटी-एसटी-ओबीसी के आरक्षण पर गिरने जा रही है।

Advertisement

जनसंख्या नियंत्रण बिल पर बोले सुधांशु

जनसंख्या नियंत्रण बिल की वकालत करते हुए सुधांशु त्रिवेदी कहते हैं कि जब तक देश के राजनीतिक दल अपने राजनीतिक स्वार्थ में जनसंख्या के विस्फोट में अपने भविष्य की राजनीति देखते रहेंगे। बेशक भविष्य देश का दीर्घकालिक में नष्ट हो जाए, तब तक ये चुनौती रहेगी। सभी दलों को इस पर दलगत उठकर बात करनी चाहिए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हिंदुओं की घटी आबादी पर गिरिराज ने कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा, कहा- भारत को रोहिंग्याओं के लिए बनाया...

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 17:06 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo