Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 23:28 IST

ये कैसी सनक! महिला ने ठुकराया शादी का प्रपोजल तो युवक ने पूरे परिवार पर कर दिया चाकू से हमला, 5 घायल

केरल के अलप्पुझा में कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया।

Reported by: Digital Desk
marriage
महिला ने ठुकराया शादी का प्रपोजल | Image:Freepik
Advertisement

Kerala News: केरल के अलप्पुझा में कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों पर शुक्रवार को चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, खाड़ी देश में नर्स के रूप में काम करने वाली महिला छुट्टी पर आई हुई थी। आरोपी रात में चाकू लेकर उसके घर पहुंचा और उस पर तथा उसे बचाने की कोशिश करने वाले परिवार के अन्य लोगों पर हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस हमले में पांच लोग घायल हो गए जिनमें महिला के पिता की स्थिति गंभीर है। महिला की पहले शादी हो चुकी थी, लेकिन उसके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उसकी आरोपी से जान-पहचान हुई, जिसने बाद में उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पुलिस ने बताया कि महिला ने हालांकि प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें… Raviwar Upay: रविवार को करें ये खास उपाय, मनोकामना होगी पूरी; मां लक्ष्मी का मिलेगा साथ

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published April 20th, 2024 at 23:28 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo