Updated May 9th, 2024 at 16:20 IST
बर्मिंघम के इंडस्ट्रियल एस्टेट में भीषण आग, आसमान में धुएं का गुबार, सुनाई दी धमाके की आवाज, VIDEO
इंग्लैंड के बर्मिंघम में भीषण अगलगी घटना हुई है। यहां कैनॉक, स्टैफर्डशायर में एक औद्योगिक एस्टेट में भीषण आग लग गई है।
- दुनिया
- 2 मिनट रीड
Advertisement
इंग्लैंड के बर्मिंघम में भीषण अगलगी घटना हुई है। यहां कैनॉक, स्टैफर्डशायर में एक औद्योगिक एस्टेट में भीषण आग लग गई है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि आग लगने से विस्फोट की भी आवाज सुनाई दी थी। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें काफी दूर से नजर आ रही थी। आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया।
आग लगने की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड टीम पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि बर्मिंघम के पास कैनॉक, स्टैफोर्डशायर में साइट पर बहुत बड़े पैमाने पर आग लगने से पहले कुछ देर तक विस्फोट की आवाजें सुनी गई थीं। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Advertisement
प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनी बम फटने की आवाज
आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह 6 बजे के बाद 'बम फटने' जैसी आवाज आई। स्टैफोर्डशायर फायर एंड रेस्क्यू सर्विस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आसपास रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा। घरों खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी गई। घटना के बाद बड़े कैनॉक ऑर्बिटल शॉपिंग सेंटर को खाली करा लिया गया है, जिसमें सेन्सबरी, बूट्स और प्योरजिम सहित बड़ी संख्या में दुकानें हैं।
Advertisement
यह भी पढ़ें: US पर रूस की दो टूक-भारत के आम चुनावों में दखल देने की कर रहा कोशिश
Advertisement
Published May 9th, 2024 at 15:33 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।