Advertisement

Updated April 20th, 2024 at 21:29 IST

Raviwar Upay: रविवार को करें ये खास उपाय, मनोकामना होगी पूरी; मां लक्ष्मी का मिलेगा साथ

हर किसी की जिंदगी में कई समस्याएं होती है, लेकिन इन सबके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से कुछ हद तक आपको राहत मिल सकती है।

Reported by: Sadhna Mishra
Ravivar ke upay
सूर्य देव के खास उपाय | Image:debankanmukherjee instagram
Advertisement

Raviwar Ke Upay: हर किसी के जीवन में कई तरह की समस्याएं होती है, जिससे वह जूझ रहा होता है। कई बार यह परेशानियां बिना वजह भी होती है, ऐसे में आप ज्योतिष शास्त्र का सहारा ले सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं और शास्त्रों के मुताबिक अगर मनुष्य कुछ उपायों को अपना लें, तो वह बड़ी से बड़ी समस्याओं से राहत पाकर ले तो वे इनसे राहत पा सकता है।

अगर आप भी आर्थिक तंगी या फिर जीवन में खुशियों की कमी को लेकर परेशान रहते हैं, तो आपको आज हम कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रविवार के दिन भी किए जाते हैं। इससे पैसों की तंगी के साथ-साथ जिंदगी की कई और परेशानियां भी खत्म हो सकती है।  

Advertisement

रविवार के दिन कैसे करें सूर्य देव को खुश?

रविवार का दिन ग्रहों के राजा कहे जाने वाले भगवान सूर्य देव को समर्पित है। वैसे तो ये एक लोटा जल से भी खुश हो जाते हैं, लेकिन अगर रविवार के दिन विधिवत इनकी पूजा अर्चना और कुछ उपाय किए जाएं तो आपकी जिंदगी में अपने वाली समस्याएं खत्म हो सकती है। तो चलिए उन उपायों के बारे में जानते हैं जिन्हें रविवार के दिन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Advertisement

रविवार के दिन किन उपायों को करने से मिलेगी राहत?

सूर्य को अर्घ्य दें
मान्यता है कि रविवार के दिन सुबह उठकर नहा-धोकर सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है और धन की प्राप्ति होती है। इसलिए हर रविवार को सुबह सूर्य को अर्घ्य दें।

Advertisement

सूर्य देव की पूजा करें
अगर आप रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं, तो आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन प्राप्ति के रास्ते खुलने लगते हैं।

पीपल पेड़ की पूजा करें
रविवार के दिन शाम के समय में पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दिया जलाएं। इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है।

Advertisement

झाडू़ लाएं घर
रविवार के दिन नई झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है। साथ इससे पूरे घर की सफाई करें। ऐसा करने पर माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन लाभ होता है।

गाय को रोटी खिलाना
रविवार के दिन गाय को गुड़ के साथ घी लगी रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने पर भी घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

Advertisement

मछलियों को खाना खिलाना
मान्यता है कि रविवार के दिन नदी या तालाब में मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। ऐसा करने पर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

इच्छित वर पाने के लिए
अगर आप इच्छित वर पाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद किसी बरगद पेड़ के समीप जाएं। अब बरगद के पत्ते पर अपनी मुराद लिख दें। इसके पश्चात, बहती जलधारा में बरगद के पत्ते को प्रवाहित कर दें।

Advertisement

सफलता के लिए
रविवार के दिन जब भी घर से बाहर निकलें तो माथे पर चंदन का तिलक लगाकर ही निकलें। माना जाता है कि ऐसा करने से हर काम में सफलता मिलती है। आप जिस भी काम का संकल्प लेकर बाहर जाएंगे वो जरूर पूरा होगा।

यह भी पढ़ें… Healthiest Fruits: गर्मियों में खुद को रखना है फिट? खाली पेट इन फलों का करें सेवन, होंगे कई फायदे

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published April 20th, 2024 at 21:29 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo