अपडेटेड 9 May 2024 at 20:55 IST
Padma Award 2024: एक्टर चिरंजीवी पद्म विभूषण से सम्मानित, वैजयंती माला को भी अवार्ड
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
- भारत
- 2 min read

Padma Award 2024: राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म विभूषण सम्मान दिया। ये प्रतिष्ठित सम्मान के अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली लोगों के दिया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कला के क्षेत्र में अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली के बाद कला के क्षेत्र में कोनिडेला चिरंजीवी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
सार्वजनिक मामलों के क्षेत्र में सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत) को पद्म भूषण प्रदान किया। दिवंगत सत्यब्रत मुखर्जी के बेटे सुमेंद्र नाथ मुखर्जी को यह पुरस्कार सौंपा गया।
Advertisement
राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह के दौरान मूर्तिकार ए. वेलु आनंद चारी को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।
पद्म विभूषण मिलना मेरे लिए बड़ी बात- वैजयंतीमाला
Advertisement
पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर अनुभवी अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली ने कहा, "मैं अपने भगवान का धन्यवाद करती हूं... मुझे 1969 में पद्म श्री मिला था और अब पद्म विभूषण मिला है, यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं पद्म विभूषण पाकर बहुत खुश और आभारी हूं।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 May 2024 at 19:07 IST