Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 20:24 IST

चौथे चरण की वो 11 लोकसभा सीटें, जहां 2019 में हुआ था कांटे का मुकाबला; 1 % से कम में हुई हार-जीत

Lok Sabha Election 2024 :चौथे चरण अपने आप में बहुत दिलचस्प है। इस चरण में हाई प्रोफाइल सीट होने के साथ ही कई सीट ऐसी हैं जहां फेरबदल होने की बहुत संभावनाएं हैं।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
fourth phase of polls
चौथे चरण की 11 सीटों पर कांटे का मुकाबला | Image:Republic
Advertisement

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के 3 चरण बीत चुके हैं। तीन चरणों में अभी तक 283 सीटों पर मदतान हो चुका है। अब 4 फेज का चुनाव बाकी हैं। जिसमें 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीटों चौथे चरण का मतदान होना है। चौथे चरण में कई हाई प्रोफाइल सीटें, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, क्रिकेटर और फिल्म अभिनेता की प्रतिष्ठा दांव पर है।

चौथा चरण अपने आप में बहुत दिलचस्प है। इस चरण में हाई प्रोफाइल सीट होने के साथ ही कई सीट ऐसी हैं, जहां बड़ा फेरबदल होने की बहुत संभावनाएं हैं। कई सीट हैं जिनपर 2009 से अभी तक किसी एक पार्टी का दबदबा नहीं रहा है। इसके साथ ही 11 लोकसभा सीटें ऐसी हैं, जहां 2019 के चुनाव में कांटे का मुकाबला हुआ था और हार-जीत का अंतर 1 % से भी कम था। झारखंड की खूंटी सीट पर तो जीत का अंतर महज 0.2 प्रतिशत था।

Advertisement

1 % से कम में हुई हार-जीत

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 11 ऐसी सीटें हैं, जहां 2019 के चुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प हुआ था और एक प्रतिशत से कम वोट के अंतर से हार-जीत का फैसला हुआ था। इन सीटों में तेलंगाना की मलकाजरिती, जहिराबाद और भोंगिर, आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा, श्रीकालुलम, विशाखापट्टनम और गुंटूर, महाराष्ट की औरंगाबाद, ओडिशा की कोरापट, पश्चिम बंगाल की बर्धमान दुर्गापुर और झारखंड की खूंटी सीट शामिल है।

Advertisement

चौथा चरण विपक्ष के लिए चुनौती

2019 के लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करें, तो चौथे चरण में बीजेपी को 96 में से 42 सीटों पर जीत मिली थी। जबकि 2014 के चुनाव में 38 सीटों और 2009 में बीजेपी को महज 10 सीटें ही मिली थी। आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी की जीत हर चुनाव में बढ़ती रही है। 2011 में बनी YSR कांग्रेस पार्टी भी इन सीटों पर तेजी से आगे बढ़ी है। 2014 में YSR 9 सीटों पर जीत मिली और 2019 में उसने 22 सीटें जीती थीं। चौथा चरण कांग्रेस के लिए चिंताजनक है। 2009 के चुनाव में कांग्रेस को 50, 2014 में महज 3 और 2019 में 6 सीटें मिली थी।

Advertisement

चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की भी 13 सीटों पर चुनाव होना है। जिसमें शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्‍नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराईच शामिल है। 

ये भी पढ़ें: 'जब जब हिन्दू घटा देश बंटा...जनसंख्या कानून बनाने की सख्त जरूरत', BJP MP साक्षी महाराज ने उठाई मांग

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 20:24 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo