Updated May 6th, 2024 at 23:22 IST
लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की 93 सीटों पर कल होगी वोटिंग, सभी तैयारियां पूरी
Lok Sabha Election News Updates: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों पर 5 मई को ही चुनाव प्रचार थम गया। 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है। इधर, दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद बसपा में शामिल हो गए हैं। महाराष्ट्र में विजय करंजकर ने उद्धव ठाकरे गुट को तगड़ा झटका दिया है, जो CM एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शामिल हुए।
11: 20 IST, May 6th 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कल यानी 7 मई को वोटिंग होने जा रही है। 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे और इस दौरान 1331 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला जनता करेगी। मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा और शाम 6:00 बजे के खत्म होगा। इस दौरान यूपी की 10 सीटों, गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 9 समेत और भी राज्यों की कई सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
10: 06 IST, May 6th 2024
केंद्रीय मंत्री व अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, "अमेठी के लिए यह भावनात्मक विषय है कि अब मैं अमेठी की निवासी हूं। यह क्षेत्र ने 15 साल एक लापता सांसद देख चुका है, यहां लोगों को पहली बार यह एहसास हो रहा है कि अगर सरकार की नीति स्पष्ट हो और नेता की नीयत में कोई खोट न हो तो अल्प समय में बहुत से विकास के कार्य संभव है..."
Advertisement
9: 47 IST, May 6th 2024
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "44 सालों से मैं राजनीति में हूं... आज मैंने कार्यकर्ताओं की आंखों में आंसू देखे हैं, जोश देखा है। 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत पक्की है... रायबरेली से गांधी परिवार का जो नाता है वह कोई तोड़ नहीं सकता है..."
9: 41 IST, May 6th 2024
दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा, "जब पंजाब में चुनाव हो रहे थे और भाजपा हार रही थी, तो उन्होंने वही टेप रिकॉर्डर बजाया, पंजाब के लोगों ने भाजपा को बुरी तरह हराकर जवाब दिया। आज भाजपा फिर हार रही है और INDIA गठबंधन जीत रहा है... उन्होंने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला लेकिन जब पूरी दिल्ली उनके साथ खड़ी हो गई, तो उन्होंने एक नई साजिश रची। लोग इस साजिश का जवाब 25 मई को वोट की ताकत से देंगे...''
Advertisement
8: 47 IST, May 6th 2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "कांग्रेस सनातन विरोधी है, हिन्दू विरोधी है। कांग्रेस पार्टी ने तुष्टीकरण की राजनीति करके देश के अल्पसंख्यक समाज को अलग रखने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखते हैं। आज यहां हमारे मुस्लिम भाई-बहनों ने भी उत्साह के साथ हमारा स्वागत किया..."
8: 45 IST, May 6th 2024
लखनऊ में जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "नए भारत का हम निर्माण करना चाहते हैं... PM मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक विकसित भारत बनेगा... हम भारत को विश्व की महाशक्ति बनाना चाहते हैं... सभी के साथ अच्छे रिश्ते करके विश्व कल्याण के लिए हम विश्व की महाशक्ति बनना चाहते हैं, किसी पर आक्रमण या कब्जा करने के लिए हम महाशक्ति नहीं बनना चाहते..."
Advertisement
8: 44 IST, May 6th 2024
दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "पूरी दिल्ली देख रही है कि INDI गठबंधन का क्या हाल है। भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि भाजपा दिल्ली की सातों सीटें जीतने जा रही है और आज उपराज्यपाल ने जो जांच के आदेश दिए हैं उसके बाद तो तय है कि AAP का मतलब देशद्रोही, देश के दुश्मन है।"
3: 35 IST, May 6th 2024
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रायबरेली और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को कन्नौज सीट से शिकस्त का सामना करना पड़ेगा। मौर्य ने बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी साकेत मिश्र के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव जिस तरह कन्नौज से चुनाव हारी थीं ठीक उसी तरह इस बार कन्नौज से सपा प्रमुख चुनाव हारने जा रहे हैं। मौर्य ने दावा किया कि चार जून को भाजपा 400 सीट पार करने जा रही है। (PTI इनपुट)
Advertisement
3: 31 IST, May 6th 2024
समाजवादी पार्टी प्रमुख और कन्नौज निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार अखिलेश यादव ने कहा कि यहां की जनता विकास को, तरक्की को, खुशहाली को वोट देने जा रही है। कन्नौज लोकसभा में रनवे बनाया। एक बार हवाई जहाज टेस्टिंग में लिए उतरा था, दूसरी बार मैंने उतारा। उसके बाद किसी ने हवाई जहाज नहीं उतारा। ये है बीजेपी के विकास की गति। समाजवादी लोगों ने हमेशा महाराणा प्रताप का सम्मान किया है। राजनीति के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है। बीजेपी की बातें झूठी, वादे झूठे।
3: 27 IST, May 6th 2024
कांग्रेस ने भूपेश बघेल को रायबरेली और अशोक गहलोत को अमेठी का AICC वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
Advertisement
3: 24 IST, May 6th 2024
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीसरे चरण में मतदान केंद्र के रूप में नामित हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डालेंगे। मतदान व्यवस्था की अंतिम तैयारियां चल रही हैं। राज्य की 25 संसदीय सीटों पर मंगलवार को मतदान होगा।
12: 57 IST, May 6th 2024
उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया। दिल्ली की सभी 7 संसदीय सीटों पर 25 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।
Advertisement
12: 53 IST, May 6th 2024
कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे पर राधिका खेड़ा ने कहा कि जिस पार्टी की हर बैठक 'रघुपति राघव राजा राम' से शुरू होती हो, वह पार्टी राम विरोधी हो जाएगी, मैंने कभी सोचा भी नहीं था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे ऐसी सजा मिलेगी। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की चुप्पी अब भी मुझे परेशान कर रही है।
12: 48 IST, May 6th 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। उन्होंने नादिया के कृष्णानगर में चुनावी रोड शो किया।
Advertisement
10: 50 IST, May 6th 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के गंजम में रैली की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी जो कहती है वो करके दिखाती है, यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से हमारी सभी घोषणाओं पर अमल करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि चार जून को बीजेडी सरकार की एक्सपाइरी डेट लिखी हुई है। आज 6 मई है और 6 जून को बीजेपी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार तय होगा, 10 जून को भुवनेश्वर में भाजपा पार्टी के मुख्यमंत्री पद का शपथ समारोह होगा।
10: 47 IST, May 6th 2024
उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला का टिकट काट दिया है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव की जगह धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को जौनपुर से चुनावी मैदान में उतारा था, जो पिछले दिनों अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी है। हालांकि अब बसपा ने जौनपुर से मौजूदा सांसद श्याम सिंह यादव को फिर से टिकट दे दिया है। श्याम सिंह यादव ने खुद इसकी पुष्टि की है।
Advertisement
10: 46 IST, May 6th 2024
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो जितना राम विरोधी होगा वो उतना ही राष्ट्र विरोधी होगा। कांग्रेस का यह आचरण लगातार राम भक्तों का अपमान कर रहे हैं बल्कि हमारे सनातन राष्ट्र का भी अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश-दुनिया के अंतर भारत को अपमानित कराया है।'
8: 55 IST, May 6th 2024
लोकसभा चुनावों के बीच झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी का बड़ा एक्शन हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस- संजीव लाल के घरेलू सहायक से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई है।
Advertisement
8: 45 IST, May 6th 2024
दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने घोषणा की कि वो नई दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। आनंद ने पिछले महीने दिल्ली सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और सत्तारूढ़ AAP छोड़ दी थी, उन्होंने आरोप लगाया था कि पार्टी में दलितों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है।
8: 44 IST, May 6th 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा में सोमवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। उसके अलावा आंध्र प्रदेश में पूर्व गोदावरी जिले के राजामहेंद्रवरम और अनाकापल्ली में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
Advertisement
8: 42 IST, May 6th 2024
महाराष्ट्र में विजय करंजकर ने उद्धव ठाकरे गुट को तगड़ा झटका दिया है, जो CM एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना शामिल हुए।
8: 48 IST, May 6th 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों की 94 सीटों पर चुनाव होगा। इन सीटों पर 5 मई को ही चुनाव प्रचार थम गया। 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना है।
Advertisement
Published May 6th, 2024 at 08:58 IST
आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.
अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।