Advertisement

Updated May 7th, 2024 at 10:56 IST

'शिवराज भईया बिताय दिए...',लोक गीत गाते पोलिंग बूथ पर पहुंची वोटर्स; वीडियो में दिखा गजब का उत्साह

लोकतंत्र के महोत्सव के अलग-अलग रंग हैं। ऐसा ही रंग दिखा विदिशा सीट पर । हाई प्रोफाइल सीट जिससे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।

Reported by: Kiran Rai
shivraj singh chouhan with wife sadhna
शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना संग | Image:@ChouhanShivraj/anigrab
Advertisement

Vidisha Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां 2 पूर्व सीएम मैदान में हैं। इन्हीं में से एक सीट है विदिशा की। जिससे शिवराज सिंह चौहान लड़ रहे हैं। एमपी के बेहद लोकप्रिय सीएम रहे हैं शिवराज सिंह। महिलाएं इन्हें भईया कहती हैं और बहनों का यही जुनून एक वोटिंग केंद्र में देखने को मिला। यहां महिलाओं का एक जत्था अपने शिवराज भईया की जीत की मंगल कामना करता दिखा।

इस क्लिप में महिलाएं मगन हो लोकगीत गाती, हाथ उठाकर झूमती नाचतीं दिख रही हैं। विदिशा की ये औरतें गा रही हैं- शिवराज भईया बिताए दिए....।

Advertisement

शिवराज चौहान ने गांव में की विधिवत पूजा

विदिशा भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने वोट डालने से पहले अपने गृह गांव जैत में पूजा अर्चना की। इसके बाद परिवार समेत वोट डालने पहुंचे। साथ में पत्नी साधना और दोनों बेटे दिखे। बेटे ने मीडिया से मुखातिब हो कहा सबको  गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, पिछले दो चरणों को देखते हुए इस बार वोट पर्सेंटेज बढ़ाने का प्रयास है। विदिशा की इस हाईप्रोफाइल सीट पर उनकी सीधी टक्कर कांग्रेस के प्रताप भानु से हैं। 33 साल बाद वो यहां से लड़ रहे हैं। 1991 के बाद कांग्रेस इस सीट पर कब्जा नहीं जमा पाई है।

Advertisement

तीसरे चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्यप्रदेश की 9 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 14.43 प्रतिशत मत पड़े। इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, बैतूल और भोपाल सीट शामिल हैं। 127 प्रत्याशी चुनावी समर में किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक एक करोड़ 77 लाख 52 हजार 583 मतदाता वोट करेंगे।  आयोग ने 20 हजार 456 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें 5,744 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। पोलिंग टीम में करीब 81 हजार कर्मचारी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें- मतदान के बाद PM मोदी ने दिया सेहत मंत्र, बोले- स्वास्थ्य का ध्यान रखिए, खूब पानी पिएं

Advertisement

Published May 7th, 2024 at 10:56 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

18 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
3 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
4 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo