Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 15:22 IST

'प्रधानमंत्री को कोई पूछता नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चलाती थी...' कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पहले हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Sagar Singh
Vijay Shankhnad rally in Rajasthan
जालौर में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी | Image:X
Advertisement

Lok sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार जारी है। पीएम मोदी ने रविवार को राजस्थान के जालौर में विजय शंखनाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बीजेपी और जालौर सिरोही के बीच बहुत खास रिश्ता बताया।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर की सजा दी है। राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश के 2014 से पहले जो हालात थे, वो हालात दोबारा नहीं चाहिए।'

Advertisement

'प्रधानमंत्री को कोई पूछता ही नहीं था'

पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम ने तंज कसते हुए कहा- 'कांग्रेस की कमजोर सरकार को आते-जाते लोग भी धमकाते थे, हर कोई देश को लूटने में जुटा था। प्रधानमंत्री को तो कोई पूछता ही नहीं था, सरकार रिमोट कंट्रोल से चला करती थी। कैबिनेट से पास हुए अध्यादेश को उनकी पार्टी के ही एक नेता मीडिया की मीटिंग बुला कर फाड़ कर फेंक देते हैं। अस्थिरता की प्रतीक कांग्रेस पार्टी और उनका कुनबा, देश को चला सकता है क्या?'

Advertisement

'आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वो खुद है। कांग्रेस ने देश पर 60 साल तक राज किया। इसी कांग्रेस ने हमारी माताओं बहनों को शौचालय, गैस, बिजली, पानी, बैंक अकाउंट जैसी छोटी-छोटी चीजों के लिए तरसाया। इसी कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया। इन्हीं पापों की सजा देश उनको दे रहा है।'

'कांग्रेस के पास उम्मीदवार नहीं'

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की हालत पर पीएम ने खूब तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के कभी 400 सांसद चुनाव जीते थे, आज वो पार्टी 300 लोकसभा सीट पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। आज कांग्रेस की हालत ये है ​कि उन्हें उम्मीदवार नहीं मिल पा रहे हैं। इन्होंने अवसरवादी इंडी अलायंस बना लिया है, जिसकी पतंग उड़ने से पहले ही कट गई है।

ये भी पढ़ें: 'जज साहब मेरा पति यौन संबंध नहीं बनाता...' महिला ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आया ये फैसला

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 15:22 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo