Advertisement

Updated May 9th, 2024 at 18:39 IST

Mumbai Indians में फूट की वजह आई सामने, रोहित-बुमराह और सूर्या ने उठाए हार्दिक की कप्तानी पर सवाल

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। मुंबई इंडियंस की टीम में एक बंटवारे वाली स्थिति दिखी और अब मुंबई इंडियंस में फूट का बात सामने भी आ गई

Reported by: Shubhamvada Pandey
Mumbai Indians players not happy with Hardik Pandya's leadership
Mumbai Indians players not happy with Hardik Pandya's leadership | Image:Jio cinema/BCCI
Advertisement

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले एक टीम है जो चर्चा का विषय बनी हुई है और वो टीम है मुंबी इंडियंस। मुंबई की फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन से पहले पांच बार के आईपीएल विजेता कप्तान रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से मुंबई और रोहित के फैंस काफी नाराज हुए।

पूरे सीजन के दौरान मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक दिखा। यही वजह रही जब सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 10 विकेट से हराया तो मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर हो गई। पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम में एक बंटवारे वाली स्थिति दिखी और अब मुंबई इंडियंस में फूट का बात सामने भी आ गई है।

Advertisement

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस में नही दिखी एकता

आईपीएल 2024 के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को देखकर कभी ऐसा नही लगा कि मुंबई इंडियंस एक टीम जैसे खेल रही है बल्कि टीम के प्रदर्शन को देखकर ऐसा लगा कि मुंबई इंडियंस अपने में ही बंट गई है। एक तरफ टीम के सीनियर खिलाड़ी जैसे रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी दिखे तो दूसरी ओर पांड्या की टीम में ईशान किशन और टीम के कुछ युवा खिलाड़ी दिखे।

Advertisement
Hardik Pandya and Mohammed Nabi: BCCI

प्लेऑफ से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या की वजह से टीम की इस सीजन में ये दुदर्शा हुई है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि एक मैच में मुंबई की हार के बाद टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने हार्दिक की कप्तानी में टीम को चलाने के तौर-तरीकों पर सवाल उठाया और मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की।

Advertisement

हार्दिक पांड्या इस सीजन में खुद को साबित नही कर पाए

हार्दिक पांड्या इस सीजन में खुद को कही भी साबित नही कर पाए। न तो एक अच्छा कप्तान के तौर पर न एक अच्छे ऑलराउंडर की भूमिका में। मैदान पर हार्दिक पांड्या ने कुछ ऐसे फैसले लिए जिसने सबको हैरान कर दिए। टीम के कई सीनियर सदस्यों ने टीम मैनेजमेंट से कहा है कि हार्दिक पंड्या की कप्तानी के तरीकों के चलते ड्रेसिंग रूम में उत्साह नहीं है।

Hardik Pandya: X/ MI

टीम को कप्तानी में बदलाव से हुई दिक्कत

मुंबई इंडियंस के एक अधिकारी ने ये भी बताया कि ये कप्तानी की बात नही है बल्कि में कप्तानी में हुए बदलाव की बात है। 10 साल से टीम रोहित की कप्तानी की आदी हो चुकी है। टीम कप्तानी के बदलाव के साथ ठीक से तालमेल नही बैठा पा रही है। अधिकारी ने आगे कहा कि कप्तानी में बदलाव होने पर अक्सर टीमों में ऐसे दिक्कतें होती हैं। खेल में हमेशा ऐसा होता रहता है।

पांड्या ने तिलक वर्मा पर साधा निशाना

Tilak Varma against DC Match: BCCI 

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एमआई की हार के बाद पांड्या ने कहा था कि उनका मानना ​​​​है कि तिलक वर्मा अक्षर पटेल की गेंद पर और रन बना सकते थे और उन्हें (तिलक वर्मा) हार का जिम्मेदार ठहराया। ये घटना टीम के खिलाड़ियों को अच्छी नहीं लगी, क्योंकि तिलक वर्मा ने उस रात में 32 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली और वह इस सीजन में टीम के टॉप स्कोरर भी हैं। रिपोर्ट की मानें तो हार के लिए किसी एक खिलाड़ी को दोषी ठहराया जाना ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को अच्छा नही लगा। मुंबई इंडियंस के अधिकारियों ने कहा है कि फ्रेंचाइजी हर बार की तरह आंकलन करेगी और टीम के भविष्य पर फैसला लेगी।

यह भी पढ़ें- RCB vs PBKS: पंजाब और बैंगलोर के लिए 'करो या मरो' मुकाबला, जो हारा वो प्लेऑफ की रेस से होगा बाहर - Republic Bharat

Advertisement

 

Advertisement

Published May 9th, 2024 at 17:35 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo