Advertisement

Updated March 25th, 2024 at 22:39 IST

ईस्टर धमाकों पर श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति सिरिसेना की थी विवादित टिप्पणी, अब पुलिस करेगी पूछताछ

सिरिसेना जनवरी 2015 से नवंबर 2019 के बीच राष्ट्रपति थे। उन्होंने 21 अपैल 2019 को हुए हमलों के बारे में कोई जानकारी होने से पूर्व में इनकार किया था।

Reported by: Digital Desk
Edited by: Ravindra Singh
Easter Blast in Sri Lanka
श्रीलंका में हुए थे ईस्टर ब्लास्ट | Image:PTI
Advertisement

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना 2019 में ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती बम विस्फोटों के सिलसिले में अपनी हालिया टिप्पणी को लेकर बयान दर्ज कराने सोमवार को अपराध जांच शाखा के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बुधवार को कैंडी शहर में कहा था कि वह हमले के सरगना को जानते थे। उन्होंने कहा, 'मैं जानता हूं कि यह किसने किया।' इस हमले में 11 भारतीयों सहित 270 लोग मारे गए थे।

सिरिसेना जनवरी 2015 से नवंबर 2019 के बीच राष्ट्रपति थे। उन्होंने 21 अपैल 2019 को हुए हमलों के बारे में कोई जानकारी होने से पूर्व में इनकार किया था। पुलिस प्रवक्ता निहाल थालदुवा ने संवाददाताओं से कहा कि पांच घंटे तक बयान दर्ज किया गया।

Advertisement

विपक्षी नेशनल पीपुल्स पावर के वकीलों ने सोमवार को अटॉर्नी जनरल से मुलाकात की और सिरिसेना की गिरफ्तारी का वारंट जारी करने का अनुरोध किया। एनपीपी के वकील सुनील वतागाला ने कहा, 'जानकारी छिपाना एक अपराध है।'

आईएसआईएस से संबंध रखने वाले स्थानीय इस्लामी चरमपंथी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) के नौ आत्मघाती हमलावरों ने श्रीलंका में तीन गिरिजाघरों और कई आलीशान होटलों में सिलसिलेवार विस्फोट को अंजाम दिया था।

Advertisement

यह भी पढ़ेः राहुल गांधी को वायनाड में मिलेगी शिकस्त, BJP उम्मीदवार सुरेंद्रन का दावा

Advertisement

Published March 25th, 2024 at 22:39 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo