Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 23:57 IST

महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: अभिनेता साहिल खान की पुलिस हिरासत 1 मई तक बढ़ी

मुंबई की एक अदालत ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार अभिनेता साहिल खान की पुलिस हिरासत रविवार को एक मई तक के लिए बढ़ा दी।

Sahil Khan
Sahil Khan | Image:Sahil Khan/Instagram
Advertisement

Sahil Khan Police Custody: मुंबई की एक अदालत ने महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में गिरफ्तार अभिनेता साहिल खान की पुलिस हिरासत रविवार को एक मई तक के लिए बढ़ा दी। बंबई उच्च न्यायालय द्वारा खान की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से खान को हिरासत में लिया गया था।

खान को मुंबई लाकर गिरफ्तार किया गया और दादर में मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। मुंबई साइबर प्रकोष्ठ के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उनकी हिरासत मांगते हुए कहा कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि उसने 2000 से अधिक सिम कार्ड बरामद किए हैं और 1700 बैंक खातों का विवरण मिला है, जिनके सत्यापन की आवश्यकता है।

Advertisement

खान के वकील मुजाहिद अंसारी ने अदालत को बताया कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं और उन्होंने दस्तावेज व बैंक विवरण भी जमा किये हैं। मुंबई साइबर प्रकोष्ठ की एसआईटी महाराष्ट्र में कुछ वित्तीय व रियल एस्टेट कंपनियों और महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तकों के बीच कथित अवैध लेनदेन की जांच कर रही है। मुंबई के माटुंगा थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, यह करीब 15,000 करोड़ रुपये का घोटाला है।

यह भी पढ़ें… Akshaya Tritiya 2024: 10 या 11 मई कब मनाई जाएगी अक्षय तृतीया? नोट कर लें सही डेट और पूजा का मुहूर्त

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 23:57 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

13 घंटे पहलेे
21 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo