अपडेटेड 14 May 2024 at 00:23 IST

आज 12 राज्यों के CM और कई केंद्रीय मंत्री होंगे PM मोदी के नामांकन में शामिल, बन रहा ये शुभ संयोग

PM Modi Nomination : PM मोदी तीसरी बार वाराणसी लोकसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। PM मोदी की लोकसभा में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोटिंग होगी।

Narendra Modi Nomination
दुर्लभ संयोग में PM मोदी करेंगे नामांकन | Image: PTI

Narendra Modi Nomination : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को लगातार तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले PM मोदी ने सोमवार को करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। जिसमें वाराणसी की जनता ने पुष्प वर्षा कर अपने सांसद का स्वागत किया। PM मोदी मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। PM ने इसके पहले 2014 और 2019 में वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव जीता था और अबकी बार यहां से तीसरी बार उम्मीदवार बनेंगे।

रोड शो के दौरान PM मोदी का मराठी, गुजराती, बंगाली, माहेश्वरी, मारवाड़ी, तमिल, पंजाबी आदि समाज के लोगों ने अपनी परंपरागत वेशभूषा में स्वागत किया। बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है, जहां लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा है। पीएम मंगलवार की सुबह अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले करीब नौ बजे गंगा के तट पर दशाश्वमेध घाट पर पूजा-अर्चना करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम

  • सुबह 8:20 बजे: एलडब्लू गेस्ट हाउस से निकलेंगे।
  • सुबह 8:40 बजे: अस्सी घाट पहुंचकर गंगा पूजन करेंगे। 
  • सुबह 9:50 बजे: अस्सी घाट से निकलकर सुबह 10 बजे काल भैरव मंदिर पहुंचेंगे।
  • करीब 15 मिनट बाबा काल भैरव की पूजा करके कलेक्ट्रेट के लिए सुबह 10:15 बजे निकलेंगे।
  • सुबह 10:35 बजे से 11:30 बजे तक का समय कलेक्ट्रेट में आरक्षित रखा गया है। 
  • सुबह 11:30 बजे से सुबह 11:50 बजे तक नामांकन दाखिल होगा।
  • सुबह 11:55 बजे कलेक्ट्रेट से निकलकर रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर जाएंगे।
  • दोपहर 12:10 से 12:55 बजे तक रुद्राक्ष सेंटर में पीएम प्रबुद्ध लोगों की सभा को संबोधित करेंगे।
  • दोपहर 1 बजे: रुद्राक्ष सेंटर से निकलकर एयरपोर्ट रवाना हो जाएंगे।

बन रहा शुभ संयोग

मंगलवार को गंगा सप्तमी भी है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी में स्नान भी कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए किसी भी कार्य से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुष्य नक्षत्र के दौरान किया गया कोई भी कार्य शुभ माना जाता है और सफल होने की संभावना होती है। इस शुभ संयोग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

ये VVIP होंगे शामिल

प्रधानमंत्री के नामांकन दाखिल करने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में करीब 63 प्रतिशत मतदान, आंध्र और बंगाल में हिंसा

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 May 2024 at 00:23 IST