Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 22:59 IST

केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी सुनीता, तिहाड़ जेल ने नहीं दी मिलने की इजाजत; बताया ये कारण

CM Kejriwal in Tihar: तिहाड़ जेल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी को मिलने की इजाजत रद्द कर दी है।

Reported by: Ruchi Mehra
Arvind Kejriwal Sunita Kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता से वीडियो कॉन्फ्रेंस से की बात | Image:ANI
Advertisement

Delhi News: दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने नहीं दिया जाएगा।  तिहाड़ जेल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी को मिलने की इजाजत रद्द कर दी है। कल सीएम केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की मुलाकात होनी थीं।

तिहाड़ जेल प्रशासन ने सुनीता केजरीवाल की मुलाकात रद्द करने का अभी कोई कारण नहीं बताया है। वैसे जेल नियम के मुताबिक एक बार में दो लोग सीएम केजरीवाल से जेल में मुलाकात कर सकते हैं।

Advertisement

क्यों रद्द हुई इजाजत?

सुनीता केजरीवाल की मुलाकात कैंसिल करने पर तिहाड़ जेल की सफाई सामने आई है। इसमें बताया गया कि जेल मैनुअल के मुताबिक एक हफ्ते में सिर्फ 2 लोग किसी भी कैदी से मुलाकात कर सकते है। उसी के हिसाब से 29 अप्रैल को मंत्री आतिशी की मुलाकात का स्लॉट बुक है और 30 अप्रैल को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान की मुलाकात का स्लॉट बुक है। सुनीता केजरीवाल अगर अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहती है तो अगले हफ्ते मिल सकती है। 

Advertisement

तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक किसी की मुलाकात कैंसिल नहीं कि गई है। जेल मैनुअल के हिसाब से जेल चलती है। ऐसे में अगर कोई कोर्ट के आदेश पर जेल मैनुअल से अलग रियायत चाहता है तो उसको कोर्ट की ऑर्डर कॉपी देखने के बाद ही जेल प्रशासन उस आदेश का पालन करने को तैयार है। मुलाकात रद्द करने का आरोप बेबुनियाद बताया गया। 

AAP का आरोप

इससे पहले AAP ने सीएम अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की मुलाकात रद्द करने का आरोप लगाया था। 

सुनीता केजरीवाल का रोड शो

एक ओर जहां दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। तो ऐसे में लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान सुनीता केजरीवाल ने अपने हाथों में थाम रखी हैं। वह आम आदमी पार्टी के लिए लगातार प्रचार और रोड शो करती नजर आ रही हैं। रविवार को सुनीता केजरीवाल ने तिलक नगर के मॉल रोड पर रोड शो में हिस्सा लिया। इस दौरान पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से AAP प्रत्याशी महाबल मिश्रा भी उनके साथ रहे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धनंजय सिंह लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सबसे बड़ा गुंडा,ठाकुरों...', अभय सिंह का पूर्व सांसद पर बड़ा हमला

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 20:41 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo