अपडेटेड 18 May 2024 at 22:21 IST

‘हार्दिक के लिए बुरा लग रहा है…’ फैंस की ट्रोलिंग पर मुंबई इंडियंस के कोच बाउचर ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने IPL के मौजूदा सीजन में हार्दिक पांड्या की हूटिंग को लेकर खुलकर बात की है और दुख जताया है।

Follow : Google News Icon  
Mumbai Indians head coach Mark Boucher speaks on booing of Hardik Pandya in IPL 2024
हार्दिक पांड्या की ट्रोलिंग पर बोले कोच बाउचर | Image: IPL/PTI

IPL 2024: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हेड कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) को IPL के पूरे सीजन के दौरान फैंस की ओर से हार्दिक पांड्या की हूटिंग देखकर बहुत बुरा लगा है। उन्होंने स्वीकार किया है कि इसका असर इस स्टार ऑलराउंडर के प्रदर्शन पर पड़ा, जिसका टीम मैनेजमेंट को आने वाले समय में हल निकालना होगा।

गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान के तौर पर दो IPL सीजन में कामयाब रहने के बाद हार्दिक पांड्या इस सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर लौटे। उन्हें 5 बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा की जगह कमान सौंपे जाने से फैंस काफी नाराज हुए।

हार्दिक की हूटिंग पर क्या बोले बाउचर? 

बाउचर ने सीजन के आखिरी मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मिली हार के बाद कहा- 

Advertisement

ये सब हूटिंग देखकर अच्छा नहीं लगा। हार्दिक के लिए बुरा लग रहा था। इस तरह की स्थिति से गुजरना कभी अच्छा नहीं होता। मुझे लगता है कि कुछ चीजों का इंसानों पर असर होता है और आखिर में टीम पर भी असर होता है। उन्हें लेकर बहुत कुछ हो रहा था और शायद उनके दिमाग में भी ये चल रहा होगा, जिससे बतौर कप्तान उनके लिए मुश्किल हालात थे। ड्रेसिंग रूम में सभी उनके साथ थे, लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर इस तरह के हालात कठिन होते हैं। 

'भविष्य के लिए अच्छे फैसले लेने होंगे'

बाउचर ने कहा- 

Advertisement

हमें इस पर बात करके भविष्य के लिए अच्छे फैसले लेने होंगे। ये एक पेशेवर टीम है और खिलाड़ी, स्टाफ, हर किसी का आकलन प्रदर्शन के आधार पर होता है। अगर मैदान पर हो रही किसी चीज का असर टीम पर पड़ रहा है तो उसका हल निकालना होगा। 

मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने कहा कि वो पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए रखने के पक्षधर हैं, लेकिन टीम के शर्मनाक प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा और कोई जज्बाती फैसला नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 'बेहद थकाऊ हो सकता है', टीम इंडिया का हेड कोच बनने को लेकर ये क्या बोल गए लैंगर

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 18 May 2024 at 22:21 IST