Advertisement

Updated April 28th, 2024 at 20:05 IST

इंसान छोड़िए, जानवर पर भी क्रिकेट का जुनून सवार; दिल खुश कर देगा ये जबरदस्त VIDEO

Funny Video: वायरल वीडियो पर एक यूजर ने फनी रिएक्शन देते हुए कहा अब यही RCB को बचा सकता है।

Reported by: Ruchi Mehra
elephant playing cricket
हाथी के क्रिकेट खेलने की वीडियो वायरल | Image:Reddit
Advertisement

Viral Video of Elephant playing Cricket: सोशल मीडिया पर अक्सर ही ऐसी कई मजेदार वीडियो देखने को मिल जाती है, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। ऐसी ही एक वीडियो इन दिनों केरल से एक काफी वायल हो रही हैं, जिसमें एक हाथी को क्रिकेट खेलते देखा गया।

भारत में क्रिकेट को लेकर कैसे दिवानगी है, इसके बारे में ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है। बच्चों से लेकर बड़ों तक का फेवरेट खेल क्रिकेट है। अब वहीं दिवानगी जानवरों में भी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी को क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

हाथी ने थामा बैट और फिर...

वायरल वीडियो केरल का बताया जा रहा है, जहां कुछ लोगों के साथ एक हाथी भी इसमें नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी ने अपनी सूंड में एक बल्ले को थामा हुआ है। सामने वाला एक शख्स हाथी को बॉल डालता है और फिर हाथी उससे शॉट लगाता है। वायरल वीडियो लोगों का दिल जीतती नजर आ रही है।

Advertisement

वायरल वीडियो ने छुआ लोगों का दिल

वीडियो को reddit पर एक यूजर ने शेयर किया, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 6100 अपवोट मिल चुके हैं। वहीं ढेर सारे लोगों ने वीडियो पर फनी रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने लिखा, "अब यही RCB को बचा सकता है।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा, "ये दुनिया का ऐसा इकलौता बल्लेबाज है, जो एक ही समय में स्टंप के पीछे और क्रीज के सामने खड़े हो सकता है।" अन्य यूजर ने कहा, "ICT (इंडियन क्रिकेट टीम) के लिए फिर से ICC ट्रॉफी जीतने की आखिरी उम्मीद।"

जब बल्लियों ने खेला बैडमिंटन

वैसे ऐसा पहली बार नहीं जब यूं किसी जानवर का इंसानों की तरह खेल खेलते वीडियो वायरल हुआ है। ऐसे वीडियो अक्सर ही देखने को मिलते रहते हैं। पहले तीन बिल्लियों का इंसान के साथ बैडमिंटन खेलते दिख वीडियो भी सामने आ चुका है। वीडियो में एक लड़की के हाथ में बल्लियों के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें: दो सांपों की खौफनाक लड़ाई! जब किंग कोबरा को अजगर ने दबोचा, नाग ने भी ऐसे लिया बदला; कंपा देगा VIDEO
 

Advertisement

Published April 28th, 2024 at 20:05 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

4 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo