Advertisement

Updated May 2nd, 2024 at 19:04 IST

T20 वर्ल्ड कप: रोहित शर्मा क्या खुलासा करेंगे? जर्सी में पहुंचे BCCI हेडक्वार्टर; थोड़ी देर में PC

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा IPL के बीच मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर पहुंचे हैं। रोहित T20 वर्ल्ड कप को लेकर मीडिया से बातचीत कर सकते हैं।

Reported by: DINESH BEDI
Indian Captain Rohit Sharma Reached BCCI Headquarter
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे | Image:ANI
Advertisement

T20 World Cup 2024: IPL के बीच T20 वर्ल्ड कप को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है और अब BCCI आगे की तैयारियों में जुट गया है। इस बीच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप को लेकर मीडिया से बातचीत करने वाले हैं। 

IPL के मौजूदा सीजन के बीच रोहित शर्मा इंडियन जर्सी में मुंबई में BCCI के हेड क्वार्टर पहुंचे हैं और कहा जा रहा है कि वो थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और मीडिया को संबोधित करेंगे। 

Advertisement

रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों का पहला बैच 21 मई को अमेरिका रवाना हो सकता है। इसमें वो खिलाड़ी होंगे, जिनकी टीम IPL प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी। 

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

रिजर्व खिलाड़ी 

शुभमन गिल, आवेश खान, रिंकू सिंह, खलील अहमद।

Advertisement

ये भी पढ़ें- IPL खेल चुके इस नेपाली खिलाड़ी का छलका दर्द, T20 WC टीम में नहीं हुआ सेलेक्शन तो बोले- मैं साजिश…

Advertisement

Published May 2nd, 2024 at 17:14 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo