IPL खेल चुके इस नेपाली खिलाड़ी का छलका दर्द, T20 WC टीम में नहीं हुआ सेलेक्शन तो बोले- मैं साजिश...

नेपाल के एक दिग्गज खिलाड़ी को 2024 T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली है, जिसके बाद इस प्लेयर का दर्द छलका है और उसने हैरतअंगेज बयान दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Nepal Cricket Team Announced For T20 World Cup 2024
नेपाल की T20 वर्ल्ड कप टीम के ऐलान के बाद छलका इस खिलाड़ी का दर्द | Image: X

T20 World Cup 2024: भारत समेत तमाम देशों ने आगामी T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। टीमों की घोषणा के बाद बवाल भी मचा हुआ है, क्योंकि कई टीमों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय टीम में जहां केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी नहीं हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टीव स्मिथ और जेक फ्रेजर को जगह नहीं मिली है।

इस बीच अब भारत के पड़ोसी देश नेपाल की भी 2024 T20 वर्ल्ड कप की टीम घोषित हो गई है, जिसमें एक बड़ा नाम गायब है। IPL में खेल चुके नेपाल के एक स्टार खिलाड़ी को T20 वर्ल्ड कप टीम से दरकिनार कर दिया गया है। T20 वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्शन न होने पर इस नेपाली खिलाड़ी का दर्द छलका है और उसने हैरतअंगेज बयान दे दिया है। 

नेपाल क्रिकेट बोर्ड की ओर से 1 मई, गुरुवार को 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। रोहित पौडेल की अगुवाई में दमदार टीम चुनी गई है, लेकिन इसमें नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने को इसमें जगह नहीं मिली है।

लामिछाने ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

23 साल संदीप लामिछाने ने नेपाल की T20 वर्ल्ड कप टीम पर रिएक्शन दिया है और बड़ा बयान दिया है। दरअसल संदीप ने कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने खुद को साजिश का शिकार बताया है। T20 वर्ल्ड कप के ऐलान के बाद संदीप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 

मैंने खुद को पोस्ट करने से काफी देर तक रोका। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं साजिश का शिकार हूं। भगवान उन सभी को आशीर्वाद दे, जिन्होंने इस साजिश में अपनी भूमिका निभाई। मैं सब कुछ भगवान पर छोड़ता हूं। समय ही सच बताएगा।

नेपाली ऑलराउंडर संदीप लामिछाने ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा- 

Advertisement

मैं संबंधित अदालतों के कानूनों और आदेशों का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं सभी से वादा करता हूं कि इस साजिश में भूमिका निभाने वाले हर शख्स के नाम जल्द ही उजागर करूंगा, जो इस मामले में शामिल हैं।

संदीप को ब्लात्कार के आरोप में हुई सजा

बता दें कि संदीप लामिछाने को नेपाल की एक अदालत ने ब्लात्कार का दोषी पाते हुए 8 साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसके बाद नेपाल क्रिकेट ने संदीप को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से बैन कर दिया था, लेकिन हाल ही में नेपाल के पूर्व क्रिकेट कप्तान संदीप लामिछाने ने अपनी 8 साल की जेल की सजा के खिलाफ अपील की थी। मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें जेल से बाहर रहने की अनुमति दी गई थी। फिलहाल संदीप लामिछाने जेल से बाहर हैं। 

नेपाल की T20 वर्ल्ड कप टीम

रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, अनिल कुमार साह, कुशल भुर्टेल, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, करण केसी, गुलशन झा, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, संदीप जोरा, अबिनाश बोहरा, सागर ढकाल, कमल सिंह ऐरी। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम की अगुवाई में चुने गए 18 खिलाड़ी; इस स्टार प्लेयर की वापसी

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड