पाकिस्तान टीम का ऐलान, बाबर आजम की अगुवाई में चुने गए 18 खिलाड़ी; इस स्टार प्लेयर की वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम की अगुवाई वाली इस टीम में एक स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pakistan Cricket Team
पाकिस्तान की 18 सदस्यीय टीम का ऐलान | Image: X

T20I Squad: अमेरिका (America) और वेस्टइंडीज (West Indies) की संयुक्त मेजबानी में होने वाले T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारत समेत तमाम देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से लेट लतीफी देखने को मिली है। इस बीच अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन T20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं, बल्कि इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे के लिए। 

दरअसल पाकिस्तान 2024 T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2024) से पहले इंग्लैंड (England) और आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ T20 सीरीज खेलने वाला है और इसी के लिए पाकिस्तान की टीम की घोषणा की गई है। बाबर आजम (Babar Azam) की अगुवाई में 18 सदस्यीय टीम चुनी गई है, जिसमें पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है।

हसन अली की पाकिस्तान टीम में वापसी

बता दें कि पाकिस्तान को इस महीने पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड दौरे पर जाना है। पाकिस्तान आयरलैंड के लिए तीन, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की T20 सीरीज खेलेगा और इन दोनों सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 18 सदस्यीय टीम चुनी है। इस टीम में पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज हसन अली की वापसी हुई है। आखिरी बार सितंबर 2022 में पाकिस्तान के लिए T20 मैच खेलने वाले हसन अली ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में कमबैक किया है। बता दें कि PSL के हालिया सीजन में हसन अली ने शादाब खान और शाहीन अफरीदी के बराबर 14 विकेट लिए थे।

Advertisement

इन्हीं 18 प्लेर्यस से चुनी जाएगी T20 वर्ल्ड कप टीम

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ये स्पष्ट किया है कि इन्हीं 18 खिलाड़ियों में से T20 वर्ल्ड कप टीम चुनी जाएगी और इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20 मुकाबले के बाद T20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान किया जाएगा, जो 22 मई को खेला जाएगा। बता दें कि ICC की ओर से T20 वर्ल्ड कप टीम में बदलाव की डेडलाइन 24 मई रखी है और पाकिस्तान इसी तारीख को ध्यान में रखकर टीम का ऐलान करेगा। वैसे प्रारंभिक टीम की घोषणा की डेट 1 मई थी, लेकिन पाकिस्तान ने खिलाड़ियों की चोटों की समस्या का हवाला देते हुए T20 वर्ल्ड कप टीम के ऐलान को टाल दिया है। 

Advertisement

पाकिस्तान की 18 सदस्यीय टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इरफान खान, नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, उस्मान खान। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के लिए मसीहा बने इस खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलिया को कदर नहीं! IPL में बरसा, WC के लिए तरसा

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड