दिल्ली के लिए मसीहा बने इस खिलाड़ी की ऑस्ट्रेलिया को कदर नहीं! IPL में बरसा, WC के लिए तरसा

IPL के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे एक खिलाड़ी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने खेला कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Jake Fraser did not get place in Australia's T20 World Cup team
ऑस्ट्रेलिया की T20 वर्ल्ड कप टीम में जेक फ्रेजर को नहीं मिली जगह | Image: IPL

T20 World Cup 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक ऐसा खिलाड़ी मिला है, जिसने दिल्ली की दशा और दिशा, दोनों बदल दी है। ये कहना गलत नहीं होगा कि ये खिलाड़ी दिल्ली के लिए मसीहा बन कर आया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इस प्लेयर की कदर नहीं की है। 

ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी IPL में जमकर बरसा है, लेकिन वर्ल्ड कप टीम में जगह के लिए तरसा है। हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं, बल्कि जेक फ्रेजर हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू करते हुए IPL में ऐसा कोहराम मचाया है कि दुनिया हिलाकर रख दी है। इस विस्फोटक बल्लेबाज के खतरनाक फॉर्म को देखते हुए भी ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 2024 T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी है।

IPL के शानदार फॉर्म के बावजूद नजरअंदाज

22 साल के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर के IPL में शानदार फॉर्म के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड की ओर से उन्हें नजरअंदाज किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए मिचेल मार्श की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसमें तीन ओपनर चुने गए हैं। इसमें डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड और खुद मिचेल मार्श मौजूद हैं, लेकिन फ्रेजर को मौका नहीं दिया गया है। ये तब है, जब वो IPL में जबरदस्त फॉर्म में है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तरह ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी के साथ भी 'खेला' हो गया है। 

Advertisement

जेक फ्रेजर ने बल्ले के साथ खेलीं तूफानी पारियां

दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर ने IPL के मौजूदा सीजन में ही अपना डेब्यू किया और डेब्यू में तूफानी अर्धशतक जड़ कर धमाका कर डाला। फ्रेजर ने अब तक IPL 2024 में अब तक 6 मैच खेले हैं और 233.33 के धांसू स्ट्राइक रेट से 259 रन बनाए हैं, जिसमें 3 विस्फोटक अर्धशतक शामिल हैं। फ्रेजर ने हर मैच में बल्ले के साथ तूफानी पारियां खेलीं हैं, जिसने दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम भूमिका निभाई है। फ्रेजर के मैदान पर उतरने से पहले दिल्ली ने कई मैच हारे, लेकिन फ्रेजर की एंट्री के बाद से दिल्ली के हाव-भाव बदल गए हैं। शानदार प्रदर्शन के बावजूद जेक फ्रेजर की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्हें उनकी मेहनत का ईनाम नहीं मिला है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें- रस्सी से बॉल लटका कर बैटिंग प्रैक्टिस, फिर Arshdeep कैसे बन गए गेंदबाज? पिता ने बताई Inside Story

Published By:
 DINESH BEDI
पब्लिश्ड