रस्सी से बॉल लटका कर बैटिंग प्रैक्टिस, फिर Arshdeep कैसे बन गए गेंदबाज? पिता ने बताई Inside Story
भारतीय युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने अपने बेटे के बचपन में बैटिंग प्रैक्टिस करने की बात बताते हुए उनके गेंदबाज बनने की कहानी बताई है।
- खेल समाचार
- 3 min read

IPL 2024: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत की T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) टीम का ऐलान हो गया है। BCCI और नेशनल सेलेक्शन काफी विचार-विमर्श के बाद रोहित शर्मा की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है।
अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल टीम में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और दिनेश कार्तिक जैसे बड़े खिलाड़ी नहीं हैं, लेकिन कई युवाओं का मौका मिला है, जिसमें एक नाम अर्शदीप सिंह का है। पंजाब के इस युवा तेज गेंदबाज को आगामी T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। वो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाजी अटैक का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अर्शदीप सिंह के टीम इंडिया में सेलेक्शन को लेकर उनके परिवार वाले काफी खुश हैं। अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह गर्व महसूस कर रहे हैं कि उनके बेटे को T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया है। अर्शदीप के सेलेक्शन को लेकर दर्शन सिंह ने रिपब्लिक भारत से खास बातचीत की है और इस दौरान एक खुलासा किया है।
बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते थे अर्शदीप, फिर कैसे बने गेंदबाज?
Advertisement
अर्शदीप सिंह ने कभी बैटिंग भी की या शुरुआत से ही बॉलिंग पर फोकस था? रिपब्लिक के इस सवाल के जवाब में अर्शदीप सिंह के पिता दर्शन सिंह ने कहा-
जब अर्शदीप बिल्कुल छोटा था। 8-9 साल का, यहां तक कि 13-14 साल की उम्र तक बॉलिंग का जो रिधम था। बाजूं का जो स्विंग था बहुत ज्यादा बढ़िया था। एक लेफ्टी होने के नाते मुझे लगा और क्योंकि मैं खुद बॉलर था तो मुझे लगा कि इसे लेफ्टी का फायदा मिलेगा, क्योंकि स्विंग भी अच्छा है, इसलिए बॉलिंग पर ज्यादा ध्यान दिया। वैसे शुरुआत में इसे घर पर रस्सी से बॉल बांधकर बैटिंग प्रैक्टिस करवाता रहा हूं, लेकिन फिर इसका बॉलिंग में ज्यादा ध्यान हो गया।
25 साल के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले 2024 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय मेन टीम में चुना गया है। ये दूसरी बार है, जब उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह मिली है। वो इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में खेले गए 2022 T20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुने गए थे, जहां उन्होंने 6 मैचों में 10 विकेट लिए थे। IPL 2024 सीजन की बात करें तो अर्शदीप ने पंजाब के लिए 9 मैचों में 12 विकेट चटकाए हैं।