Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 20:40 IST

सिर फूटे, कुर्सियां चली; रांची में खुल गई विपक्षी एकता की पोल, भिड़ गए RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता

रांची में आयोजित उगगुलान रैली में शामिल होने चतरा लोकसभा क्षेत्र से आए RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों से तरफ जमकर कुर्सियां चली।

Reported by: Rupam Kumari
Advertisement

झारखंड की राजधानी रांची में सियासी पारा हाई है। लोकसभा चुनाव के बीच विपक्षी गठबंधन एक बार फिर अपनी शक्ति और एकता का प्रदर्शन करने रांची में एक जुट हुए हैं। INDIA ब्लॉक की तरफ से धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में इंडी गठबंधन की उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया है। मगर इस रैली में कुछ ऐसा हुआ कि इनकी एकता की पोल खुल गई।

राजधानी दिल्ली के बाद झारखंड की राजधानी रांची में इंडी गठबंधन की बड़ी रैली का आयोजन किया है। JMM की ओर से उलगुलान न्याय रैली का आयोजन प्रभात तारा मैदान में किया गया। इस रैली में INDI गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता भाग ले रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि रैली में RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए।

Advertisement

उगगुलान रैली में  RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच मारपीट

उगगुलान रैली में शामिल होने चतरा लोकसभा क्षेत्र से आए RJD और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों से तरफ जमकर कुर्सियां चली। मारपीट इस हद तक पहुंच गई कि कुछ कार्यकर्ता के सिर भी फूट गए। हंगामा के चलते कई लोग घायल हो गए। हंगामा के पीछे की वजह है कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी थे।

Advertisement

 के एन त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध

दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए INDI गठबंधन ने चतरा से कांग्रेस प्रत्यासी के एन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। RJD इसका विरोध जता रही है।  पार्टी की कहना है कि गठबंधन में बाहरी लोगों की टिकट दिया गया है जो कि गलत है। इसे लेकर ही दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान केएन त्रिपाठी के विरोध में नारे लगे। एक दूसरी के ऊपर जमकर कुर्सियां भी तोड़ी गई।

Advertisement

रैली में शामिल हुए ये नेता

इस रैली में कुल 28 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। ये दूसरा मौका होगा जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन एक साथ एक मंच साझा की। इनके अलावा रैली में शामिल होने के लिए पंजाब CM भगवंत मान, RJD नेता तेजस्वी यादव, फारूक अब्दुल्ला समेत INDI गठबंधन के कई नेता रांची पहुंचे। ये सभी जब मंच से रैली को संबोधित कर रहे थे तभी RJD और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रांचीः विपक्षी दलों का महाजुटान,उलगुलान न्याय महारैली में शामिल होने पहुंचे INDI गठबंधन के नेता
 

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 17:03 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo