अपडेटेड 9 May 2024 at 18:48 IST
हरियाणा में सियासी पारा हाई, भूपेंद्र हुड्डा ने की राष्ट्रपति शासन की मांग, CM नायब ने दिया जवाब
Haryana News: हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा ने राष्ट्रपति शासन की मांग की है।
- भारत
- 2 min read

Haryana News: हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा ने राष्ट्रपति शासन की मांग की है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हरियाणा सरकार अल्पमत में है। सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए और राष्ट्रपति शासन लगाकर जनादेश लेना चाहिए। हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। वहीं, दूसरी ओर CM नायब सैनी ने जवाब दिया है।
CM नायब सैनी ने क्या कहा?
CM नायब सैनी ने कहा- 'अभी कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के लोग विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे, तब हमने विश्वास मत हासिल किया। जब विधानसभा चलेगा तब इसपर बात होगी। मुझे लगता है कि इन्हें(कांग्रेस) जल्दी है। हमारे साथ जनता का विश्वास है। कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है।'
राज्यपाल को पत्र लिखकर ‘तत्काल शक्ति परीक्षण’ की मांग
इससे पहले जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को पत्र लिखकर कहा है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के पास अब बहुमत नहीं है जिसके मद्देनजर तत्काल शक्ति परीक्षण कराया जाना चाहिए। कांग्रेस ने भी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात के लिए राज्यपाल से समय मांगा है। इससे पहले, कांग्रेस ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने और जल्द विधानसभा चुनाव कराने की मांग की थी।
हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार से समर्थन वापस ले लिया था और घोषणा की थी कि वे कांग्रेस का समर्थन करेंगे। पूर्व उपमुख्यमंत्री और जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि हरियाणा में भाजपा सरकार के पास अब बहुमत नहीं है।’’
Advertisement
हालांकि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनकी सरकार संकट में नहीं है। सैनी ने बृहस्पतिवार को करनाल में संवाददाताओं से कहा कि उनकी सरकार ने मार्च में विश्वास मत जीता था और ‘‘अगर विश्वास मत हासिल करने की बात आती है, तो समय आने पर मैं इसे फिर से करूंगा।’’
ये भी पढ़ेंः बाल-बाल बचे चिराग पासवान, बिहार के उजियारपुर क्षेत्र में हेलीकॉप्टर क्रैश होते-होते बचा
Advertisement
(PTI इनपुट के साथ)
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 9 May 2024 at 18:48 IST